{"_id":"40136aba6c880658f218de39a666d740","slug":"cng-buses-from-manali-to-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली से रोहतांग के लिए चलेंगी छह सीएनजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली से रोहतांग के लिए चलेंगी छह सीएनजी बसें
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई 2016 में मनाली से रोहतांग के लिए सीएनजी बसें दौड़ना शुरू हो जाएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सीएनजी बसों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। 29 फरवरी तक कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसी दिन दोपहर बाद चार बजे टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में परिवहन निगम 20 सीएनजी बसें खरीदेगा। छह बसें रोहतांग के लिए चलेंगी जबकि अन्य बसें धर्मशाला, डलहौजी और शिमला में चलाई जाएंगी। इन बसों को चलाने के लिए सीएनजी गेल कंपनी उपलब्ध कराएगी। ऊना के टाहलीवाल में सीएनजी का स्टोर होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर मनाली से रोहतांग के लिए दो बार 27 सीटर सीएनजी बस का सफल ट्रायल हो चुका है। ट्रायल के दौरान बस तय समय पर रोहतांग पहुंची थी।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल रोहतांग को प्रदूषण से बचाने के लिए एनजीटी ने प्रदेश सरकार को सीएनजी बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते ही परिवहन निगम ने बसों को लेकर ग्लोबल टेंडर किए हैं।
सीएनजी बसों की खरीद के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। परिवहन निगम 27 सीटर 20 सीएनजी लग्जरी बसें खरीदेगा। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा खुलते ही सीएनजी बसें चलाने पर विचार किया जा रहा है। -रामकुमार गौतम, कार्यकारी निदेशक परिवहन निगम