फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm yogi adityanath Convoy trapped in traffic jam shimla

जाम में फंसा काफिला, योगी समेत कई सीएम पैदल पहुंचे मंच तक

Thu, 28 Dec 2017 01:11 PM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Dec 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath Convoy trapped in traffic jam shimla

जयराम ठाकुर के हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में भाग लेने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लक्कड़ बाजार से रिज मैदान स्थित मंच तक पैदल पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लक्कड़ बाजार से लेकर टका बैंच स्थित मंच तक करीब 400 मीटर सफर पैदल तय किया। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि नए मंत्रियों को लेने सचिवालय से गाड़ियां रिज मैदान पहुंची थीं। इन गाड़ियों को लक्कड़ बाजार-रिगल सड़क पर पार्क किया गया था। इसके कारण लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से रिगल तक सड़क जाम हो गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सुरक्षा कर्मी सड़क पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस से कहते रहे कि सीएम साहब खड़े हैं, जाम हटाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने हिदायत दी कि अन्य मुख्यमंत्री भी मंच तक पैदल गए हैं। आप भी अपने सीएम साहब के साथ पैदल ही मंच तक जाएं। बुधवार सुबह 10.30 बजे मंच पर भाजपा के बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया था। करीब ग्यारह बजे अचानक एक साथ नई सरकार के मंत्रियों के लिए करीब एक दर्जन गाड़ियों का काफिला रिगल के पास पहुंचा।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले की गाड़ियां भी यहीं सड़क किनारे पार्क थीं। सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई और सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वीवीआईपी गाड़ियों के कारण लगे जाम को लेकर वायरलेस पर पुलिस महानिदेशक को सूचित किया गया।


तुरंत पुलिस महानिदेशक सुमेश गोयल मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जाम खुलवाने के आदेश दिए। गाड़ियां इस कदर फंस चुकी थीं कि जाम खोलना संभव नहीं था। ऐसे में पीछे से पहुंचे अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी गाड़ियों से उतरकर पैदल ही मंच तक पहुंचने मुनासिब समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed