{"_id":"5a44a00f4f1c1b4a018b456a","slug":"cm-yogi-adityanath-convoy-trapped-in-traffic-jam-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसा काफिला, योगी समेत कई सीएम पैदल पहुंचे मंच तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसा काफिला, योगी समेत कई सीएम पैदल पहुंचे मंच तक
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम ठाकुर के हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में भाग लेने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लक्कड़ बाजार से रिज मैदान स्थित मंच तक पैदल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लक्कड़ बाजार से लेकर टका बैंच स्थित मंच तक करीब 400 मीटर सफर पैदल तय किया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि नए मंत्रियों को लेने सचिवालय से गाड़ियां रिज मैदान पहुंची थीं। इन गाड़ियों को लक्कड़ बाजार-रिगल सड़क पर पार्क किया गया था। इसके कारण लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से रिगल तक सड़क जाम हो गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सुरक्षा कर्मी सड़क पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस से कहते रहे कि सीएम साहब खड़े हैं, जाम हटाइए।
विज्ञापन
लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने हिदायत दी कि अन्य मुख्यमंत्री भी मंच तक पैदल गए हैं। आप भी अपने सीएम साहब के साथ पैदल ही मंच तक जाएं। बुधवार सुबह 10.30 बजे मंच पर भाजपा के बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया था। करीब ग्यारह बजे अचानक एक साथ नई सरकार के मंत्रियों के लिए करीब एक दर्जन गाड़ियों का काफिला रिगल के पास पहुंचा।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले की गाड़ियां भी यहीं सड़क किनारे पार्क थीं। सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई और सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वीवीआईपी गाड़ियों के कारण लगे जाम को लेकर वायरलेस पर पुलिस महानिदेशक को सूचित किया गया।
तुरंत पुलिस महानिदेशक सुमेश गोयल मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जाम खुलवाने के आदेश दिए। गाड़ियां इस कदर फंस चुकी थीं कि जाम खोलना संभव नहीं था। ऐसे में पीछे से पहुंचे अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी गाड़ियों से उतरकर पैदल ही मंच तक पहुंचने मुनासिब समझा।