{"_id":"5717c71d4f1c1b7c418b4a4e","slug":"cm-virbhadra-singh-will-watch-ipl-match-at-dharamshala-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच देखने धर्मशाला जाएंगे सीएम, देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच देखने धर्मशाला जाएंगे सीएम, देंगे संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में मैच के दौरान उपस्थित रहने पर सहमति जताई है।
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाक मैच का विरोध करने पर भाजपा के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह धर्मशाला जाकर अब यह संदेश देंगे कि क्रिकेट से उनका कोई विरोध नहीं है। मुख्यमंत्री 7 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियनज तथा किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने जानकारी दी कि बॉलीवुड सिने स्टार प्रिटी जिंटा ने भी मैच के संबंध में उनसे बात की है और मुख्यमंत्री से मैच में शामिल होने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धर्मशाला में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों के लिये पूर्ण सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करने के अतिरिक्त हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
शर्मा ने कि मुख्यमंत्री को निजी तौर पर आईपीएल मुकाबलों के बारे में अवगत करवाया है। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में मैच के दौरान उपस्थित रहने पर सहमति जताई है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इसी दिन नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित सदस्य दाड़ी में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धर्मशाला में नगर निगम के टाउन हॉल की आधारशिला रखने के उपरांत धर्मशाला में ही हिमुडा के वृत कार्यालय तथा उपमंडल स्तरीय भू-संरक्षण कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे।