{"_id":"95ec7a45f2efb65f3e1e30de887e0424","slug":"cm-virbhadra-singh-upgraded-kupvi-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्य: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्य: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Sep 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिमला जिले की कुपवी उपतहसील को अपग्रेड कर तहसील और देहा में खोली गई नई उप तहसील का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक बलबीर वर्मा और कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट क्षेत्र की 14 पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों सहित जिला स्तर के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण के दौरान कुपवी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। दो वर्ष के कार्यकाल में कई प्रभावी कदम उठाए हैं। लोगों से किए वायदे के अनुरूप वह कुपवी उपतहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील और देहा में नई उप तहसील लोगों को समर्पित कर रहे हैं। कुपवी तहसील में 14 पंचायतें, एक कानूनगो और सात पटवार वृत्त होंगे। उपतहसील देहा में 10 पंचायतें, एक कानूनगो और नौ पटवार वृत्त होंगे।
विज्ञापन
चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष सुभाष मंगलेट ने भी धन्यवाद किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर, प्रधान सचिव सूचना प्रौद्योगिकी अली रजा रिजवी, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की निदेशक प्रियंका बासु तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन