फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over ncc and nss in schools

जिन स्कूलों एनसीसी-एनएसएस नहीं, वहां स्काउट्स एंड गाइड्स

Sun, 10 Jul 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Jul 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over ncc and nss in schools

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आने वाले कुछ वर्षों में शिक्षा विभाग को राज्य के सभी स्कूलों में प्राथमिकता पर स्काउट्स एवं गाइड्स गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए। यह गतिविधियां उन स्कूलों में होंगी, जहां राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियां नहीं हैं।

विज्ञापन


आठ वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके स्काउट्स एंड गाइड्स के अवैतनिक कर्मचारियों की सेवाएं शिक्षा विभाग में समाहित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि यह गतिविधियां सभी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से लागू होंगी। इनसे बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति, समुदाय के लिए कार्य करने और आपसी समन्वय की भावना विकसित होती है। दो-तीन वर्षों में इस आंदोलन में सभी पाठशालाएं लाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रांट-इन-एड को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया

cm virbhadra singh statement over ncc and nss in schools

सीएम ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राज्य इकाई को दी जाने वाली ग्रांट-इन-एड को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा की। निर्देश दिए कि कॉर्प्स फंड बनाया जाए।

इससे धनराशि को विभिन्न गतिविधियों में उपयोग किया जा सकेगा। मंडी के रिवालसर स्थित स्काउट्स एवं गाइडस के राज्य प्रशिक्षण केंद्र का कार्य पूरा करने को एक करोड़ की वित्तीय सहायता मुहैया करवाने की घोषणा की।

इस केंद्र में प्रदेश सहित अन्य राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट्स गाइड्स के प्रदेश चैप्टर की वार्षिक रिपोर्ट को भी जारी किया। नए कार्यालय पदाधिकारियों और राज्य परिषद की बैठक में चुने गए विशेष सदस्यों को बधाई दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बताया कि प्रदेश के 1300 सरकारी स्कूलों एवं 20 महाविद्यालयों में स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

राज्य परिषद में एक बार फिर अध्यक्ष बने वीरभद्र

cm virbhadra singh statement over ncc and nss in schools

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राज्य परिषद के फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं। मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा नीरज भारती, मुख्य सचिव वीसी फारका, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव टीजी नेगी, सावित्री भरमौरी को उपाध्यक्ष और

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक दिनकर बुराथोकी राज्य परिषद के राज्य मुख्य आयुक्त होंगे। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य सचिव डॉ. देवेंद्र कश्यप ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश शर्मा और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed