{"_id":"5829b7954f1c1b56368fdfa2","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-demonetization-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने बिना तैयारी लिया नोट बदलने का फैसला: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने बिना तैयारी लिया नोट बदलने का फैसला: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 14 Nov 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में कहा कि केंद्र ने बिना तैयारी नोट बदलने का फैसला लिया है। ऐसा करके केंद्र ने अकुशलता का परिचय दिया है। नए नोट ऐसे बनाए हैं जो एटीएम के कैश बॉक्स में फिट नहीं आ रहे।
विज्ञापन
इससे लोगों को नए नोटों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। केंद्र ने ऐसे समय नए नोट लाए, जब अंतरराष्ट्रीय लवी मेला शुरू हो रहा था। इससे लवी मेले में होने वाला कारोबार भी फीका रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 59.21 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने रामपुर कॉलेज में एससी हॉस्टल छात्राओं को समर्पित किया। ब्रौ में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक की शाखा और एटीएम भी जनता को समर्पित की। सीएम ने अफसरों से साफ शब्दों में कहा कि यहां से उद्घाटन कर दिया है और कल से सभी प्रोजेक्ट चालू हो जाने चाहिए।
विज्ञापन