फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh statement on vidhansabha election 2017 at theog rally.

सीएम बोले, लड़ भी सकता हूं और लड़वा भी सकता हूं अगला चुनाव

Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (शिमला) Updated Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh statement on vidhansabha election 2017 at theog rally.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव खुद भी लड़ सकते हैं और लड़वा भी सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव खुद भी लड़ सकते हैं और लड़वा भी सकते हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पुरुष उतना ही जवान होता है, जितना वह महसूस करता है और महिला उतनी ही युवा होती है, जितनी वह दिखती है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह मंगलवार को ठियोग के नेहरू मैदान में कांग्रेस रैली के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हरेक रैली का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक संदेश होता है। इस रैली से भी एक संदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व रैली में वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि राजनीति या चुनाव लड़ने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। वह ठियोग की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने खुद अगला चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार फिर सीएम बन सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली बोले, मैं रिटायरमेंट के लिए तैयार
ठियोग रैली में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जिस तरह से देश के हालात हो गए हैं, वे राजनीति से रिटायर होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह अगर सातवीं बार सीएम बनते हैं तो वे उनके साथ हैं। रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेताओं को जनता ही रिटायर करती है। सीएम वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स का अनुभव हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

भाजपा करती आ रही नीचे के पहाड़ ऊपर के पहाड़ की बात : वीरभद्र

CM Virbhadra singh statement on vidhansabha election 2017 at theog rally.
सीएम ने खुद को कट्टर राष्ट्रवादी कहते हुए कहा कि वह देश हित और प्रदेश के विकास के लिए कार्यरत रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग प्रदेश को जाति, क्षेत्र और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए देश और राज्य एक समान है। यह सभी को समझना होगा कि एकजुटता के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ सकते हैं।

सीएम ने खुद को कट्टर राष्ट्रवादी कहते हुए कहा कि वह देश हित और प्रदेश के विकास के लिए कार्यरत रहे हैं। नीचे के पहाड़ ऊपर के पहाड़ ये बातें भाजपा करती है। सीएम वीरभद्र सिंह मंगलवार को ठियोग के नेहरू मैदान में ब्लॉक कांग्रेस और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री की ओर से आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।  

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। शिक्षा में गुणवत्ता तब आएगी, जब शिक्षक और अभिभावक मिलकर चर्चा करेंगे। जो बजट दिया गया है, उसे ठीक से खर्च करेंगे। हिमाचल प्रदेश केरल के बाद साक्षरता दर में देश में दूसरे स्थान पर है और वह समय दूर नहीं जब हमें देश के सर्वाधिक साक्षर राज्य का गौरव हासिल होगा।

भाजपा ने ठेकेदारी प्रथा को ज्यादा तरजीह दी : स्टोक्स

CM Virbhadra singh statement on vidhansabha election 2017 at theog rally.
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वीरभद्र सातवीं बार भी हिमाचल के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वीरभद्र सातवीं बार भी हिमाचल के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि प्रदेश का हर आदमी तरक्की करे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल और सिंचाई की अनेक योजनाएं खोली पिछले दस साल में ठियोग में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। भाजपा ने ठियोग समेत अन्य क्षेत्रों में ठेकेदारी प्रथा को ही ज्यादा तरजीह दी गई।

मुझे वीरभद्र और स्टोक्स दोनों से मिलती है प्रेरणा : बाली
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और विद्या स्टोक्स से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स ने नौवीं बार भी ठियोग से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बाली ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह सातवीं बार सीएम बनते हैं तो हम उनके साथ खडे़ हैं। रिटायरमेंट तो दिमाग की सोच है। वीरभद्र के नेतृत्व में अगर ठियोग और रामपुर में विकास हुआ तों नगरोटा और कांगड़ा में भी विकास हो रहा है।

वीरभद्र ने हिमाचल को भागों में नहीं दिल में देखा : सुक्खू
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर विद्या स्टोक्स प्रेरणा स्रोत हैं। वीरभद्र ने हिमाचल को भागों में नहीं दिल में देखा है और एक समान काम किया है। 18 घंटे सीएम लोगों के बीच रहते हैं। दिल में दर्द कि किसी का काम नहीं हुआ।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा की ओर से आज उस परिवार से देशभक्ति की परिभाषा सिखाई जा रही है, जिसने देश के लिए बलिदान किया है। भाजपा के नेता जानते हैं कि कांग्रेस 2017 के चुनाव में फिर जीतेगी। उनके क्षेत्र की 30 पंचायतें धूमल और अनुराग के क्षेत्र से लगती हैं। अनुराग मुंबई और दुबई में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। वे राजनीति के लिए क्त्रिस्केट का सहारा लेते हैं।

ठियोग में मुख्यमंत्री ने किए करोड़ों के शिलान्यास, उद्घाटन

CM Virbhadra singh statement on vidhansabha election 2017 at theog rally.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को ठियोग की जनता को करोड़ों की सौगातें दी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को ठियोग की जनता को करोड़ों की सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने करीब 97 लाख रुपये की लागत से बनी कुफरी-चैयड़ सड़क का उद्घाटन करने के बाद इस रूट पर बस सुविधा भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने ठियोग कॉलेज में 6.83 लाख की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक का शिलान्यास और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा में एक करोड़ अस्सी लाख से बनने वाली साइंस ब्लॉक की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल की पुरानी इमारत को तोड़ कर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के पास 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला भवन का शिलान्यास किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ठियोग बाईपास, शॉपिंग कांपलेक्स और बस अड्डे का  निरीक्षण किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जीएस बाली, सीपीएस रोहित ठाकुर, सीपीएस नंद लाल, विधायक मोहन लाल ब्राकटा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष केहर सिंह खाची, चेयरमैन मार्केट बोर्ड सुभाष मंगलेट, हिमुडा  चेयरमैन यशवंत छाजटा मौजूद रहे। साथ ही एपीएमसी चेयरमैन महेंद्र सतान उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed