फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh statement on suspension of founder of virbhadra brigade.

सीएम बोले, वीरभद्र बिग्रेड बनाने वाले नेता को सस्पेंड करना गलत

Tue, 03 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh statement on suspension of founder of virbhadra brigade.
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक को गलत सस्पेंड किया है। - फोटो : अमर उजाला

वीरभद्र बिग्रेड बनाने वाले कांग्रेस नेता को सस्पेंड किए जाने के मामले पर सीएम ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई गलत है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर वीरभद्र सिंह ब्रिगेड बनाने के मामले पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने ब्रिगेड ही बनानी हो तो उसके कई डिविजन होंगे, मगर ऐसा नहीं है।

विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक को गलत सस्पेंड किया है और अन्य कांग्रेस नेताओं से स्पष्टीकरण मांगना भी गलत है। मुख्यमंत्री सोमवार को प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें इस ब्रिगेड के गठन के समय इस बात का पता लगा तो उन्होंने तुरंत इसे भंग कर दिया। सीएम ने कहा कि जहां तक विधायकों की परफार्मेंस की बात है तो इसे सीएम बेहतर जानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साधा बाली पर निशाना

CM Virbhadra singh statement on suspension of founder of virbhadra brigade.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परिवहन मंत्री जीएस बाली का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में एआईसीसी अध्यक्ष को बुलाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। कोई भी मंत्री व्यक्तिगत तौर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकता है। जब कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी हिमाचल आएंगी तो वह केवल एक कार्यक्रम के लिए नहीं आएंगी।

वह कार्यक्रम को जस्टिफाई करने के लिए एक से अधिक कार्यक्रमों के लिए हिमाचल आएंगी। सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी मंत्री के पास कोई कमरा बन जाए या कोई संस्थान बन जाए और वह दौड़े-दौडे़ जाते हैं कि वे व्यक्तिगत तौर पर ऐसा कोई कार्यक्रम करेंगे तो ऐसी कोई भी प्रार्थना मंत्री को आवश्यक तौर पर सीएम के ध्यान में लानी चाहिए।

ये किसी निजी होटल या रेस्टारेंट का निजी उद्घाटन नहीं है, बल्कि ये एक सरकारी कार्यक्रम है। ये उल्लेखनीय है कि जीएस बाली ने नगरोटा बगवां में सोनिया गांधी को इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए न्योता दिया है। इस पर सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने ये बातें कहीं। वहीं, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार किया।

सिटिंग विधायकों के भी कट सकते हैं टिकट

CM Virbhadra singh statement on suspension of founder of virbhadra brigade.
मुख्यमंत्री ने आगामी विस चुनाव में कांग्रेस के कुछ सिटिंग विधायकों के टिकट कटने के संकेत भी दिए।

मुख्यमंत्री ने आगामी विस चुनाव में कांग्रेस के कुछ सिटिंग विधायकों के टिकट कटने के संकेत भी दिए। सीएम बोले कि टिकट कांग्र्रेस प्रत्याशियों के जीतने की क्षमता के अनुसार ही दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने युवा कांग्रेस नेताओं को टिकट दिलाने का जो बयान दिया है, वह ये कहा है कि जिन सीटों पर कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी नहीं हैं अगर वहां रिक्ति हो तो वहां युकां नेताओं को टिकट देने का कांग्रेस को सुझाव दिया जाएगा। सीएम ने काली भेड़ों के मामले में कहा कि काली भेड़ें सच में नहीं होती हैं। ये महज मुहावरा है। इसके बावजूद ऐसे लोगों को चुनाव के दौरान चिन्हित किया जाएगा।

सूखे की रिपोर्ट भेजेंगे केंद्र सरकार को
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि चीड़ की पत्तियां उच्च ज्वलनशील होती हैं, वे ही आग पकड़ती हैं। किसान भी कई बार चरागाह में आग लगाते हैं। ये गर्मियों में आम होता है। थोड़ी भी आग लग जाए तो दिक्कत हो जाती है। सीएम ने कहा कि सूखे से हुए नुकसान के लिए कोई केंद्र सरकार से कोई सर्कुलर नहीं आया है। हम जरूर अपनी ओर से रिपोर्ट भेजेंगे। गर्मियों में पीने के पानी की कमी होती है, उसमें टैंकर समेत तमाम तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों का मामला भी जल्दी सुलझ जाएगा।

हिमाचल में 12 जिले भी बहुत, अब और नहीं : वीरभद्र

CM Virbhadra singh statement on suspension of founder of virbhadra brigade.
रामपुर को जिला बनाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में 12 जिले भी बहुत हैं।

रामपुर को जिला बनाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में 12 जिले भी बहुत हैं। किसी और जिले को बनाने का कोई औचित्य ही नहीं है। होना ये चाहिए कि प्रशासन पर कम से कम खर्चा हो, बजाय इसके  हम नए जिले, नई तहसीलें बनाएं और उस पर खर्च करें।

राज्य इसको बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इंतजाम ठीक हैं और व्यवस्था ठीक से चल रही है। नया जिला बनाने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उन्होंने रामपुर को अलग जिला बनाने की बात नहीं कही।

अभी कांग्रेस संगठन ने जिन संगठनात्मक जिलों को बनाया है, वे प्रशासनिक जिलों के दायरे से बाहर बनाए गए हैं। इसे अप्रूव नहीं किया जा सकता है। कल इन्हीं संगठनात्मक जिलों को आधार बनाकर प्रशासनिक जिलों की भी मांग उठेगी। राज्य इस पर अनावश्यक खर्च को वहन नहीं कर सकता।

मोदी से हिमाचल आने का आग्रह करूंगा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल आने का आग्रह करेंगे। मोदी रामपुर विद्युत परियोजना को शुरू  करने के लिए हिमाचल आ सकते हैं। अगर वह हिमाचल आते हैं तो ये खुशी की बात होगी। सीएम ने कहा कि ये प्रोजेक्ट हिमाचल और केंद्र सरकार के ज्वाइंट वेंचर में बनाया गया है।

सरकार के विश्वास का आदमी ही बनेगा मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्य सचिव सरकार के विश्वास का आदमी ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वरिष्ठता, योग्यता और सरकार का विश्वास तीनों बातें ही देखी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed