{"_id":"ad740a0b74e51ba92cf99b0da517bba4","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-smart-city-and-chamba-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी, चंबा बॉर्डर पर सीएम का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी, चंबा बॉर्डर पर सीएम का बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में स्मार्ट सिटी मेरिट के आधार पर ही बनेगी। इस पर बेवजह की बहस से कोई बात नहीं बनने वाली है। मुख्यमंत्री रविवार को ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि चंबा बॉर्डर पर आईटीबीपी की बहाली का मामला लगातार केंद्र सरकार से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार पुलिस विभाग में नए जवानों की भर्ती कर रही है। पिछले कुछ समय से हजारों जवानों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा सरकार पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में भी उचित कदम उठा रही है।
विज्ञापन
मनीष तिवारी के बयान पर बोले, ऐसी कोई बात नहीं हुई
वर्ष 2012 में सेना की टुकड़ियों के दिल्ली की ओर कूच करने के कांग्र्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर पूछे गए एक सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इतने समय से वे केंद्रीय मंत्री, एमपी और विभिन्न पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन
आज तक के इतिहास में ऐसी कोई बात नहीं हुई। उस वक्त इस मामले पर कुछ लोग मिसलीड कर रहे थे। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मनीष तिवारी के बयान के बाद जो राय पार्टी की है, वह उसी के साथ हैं।