शांता कुमार को बगल में बिठाकर सीएम ने किया धूमल पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के टांडा मेडिकल कॉलेज की सराय भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद एवं पूर्व सीएम शांता कुमार को अपनी बगल में बिठाकर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर जमकर हमला बोला।
कहा कि शांता कुमार जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने शालीनता से काम किया लेकिन प्रेम कुमार धूमल ने इसका मतलब ही उल्टा कर दिया। मेरा केस इनकम टैक्स से संबंधित है। इस मामले को सीबीआई और ईडी में चलाया जा रहा है।
सारा षड्यंत्र मुझे तंग करने की भावना से चल रहा है। सरकार ने जब एचपीसीए के खिलाफ जांच बिठाई तो बदले की भावना से मेरे खिलाफ केस चलाए गए। एचपीसीए धूमल परिवार की पैतृक संपत्ति बन गई। सरकार एचपीसीए में पारदर्शिता चाहती है। इसकी सदस्यता ओपन होनी चाहिए। समय समय पर चुनाव होने चाहिए।
एचपीसीए ने की धोखाधड़ी, जमीन को दिखाया बंजर
तत्कालीन भाजपा सरकार के समय एचपीसीए के होटल द पवेलियन के लिए लीज पर दी गई जमीन को बंजर दिखाया गया जबकि वहां पर आज भी 1500 पेड़ खड़े हैं। वह इस धोखाधड़ी के खिलाफ हैं न कि क्रिकेट के।
एचपीसीए को अपने उद्धार के लिए 125 करोड़ रुपये की सहायता पिछले पांच वर्ष में मिली है। इससे पहले सीएम ने टांडा सराय भवन का शिलान्यास किया। सांसद निधि से भवन निर्माण में राशि देने वाले शांता कुमार और राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, जीएस बाली और कौल सिंह ठाकुर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
कांग्रेस नेताओं में भाजपा से सिर्फ शांता कुमार थे। ऐसे में मौका देख मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शांता को अपने पास बिठाकर पत्रकारों के सवालों पर धूमल पर जमकर निशाना साधा।
धूमल के जवाब नहीं देने पर विजिलेंस करेगा कार्रवाई
सीएम ने कहा कि उनकी एचपीसीए से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। धूमल द्वारा विजिलेंस के नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो विजिलेंस आगे कार्रवाई करेगी। आगे कहा कि शिमला का नाम नहीं बदलेगा।
नगरोटा में सोनिया आईं तो करेंगे वेलकम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि आधिकारिक तौर पर हाईकमान की ओर से सोनिया गांधी के नगरोटा बगवां दौरे को लेकर सरकार को कोई पत्र या सूचना उन्हें आज तक नहीं मिली है। अगर वह आएं तो अच्छी बात है।
उनका स्वागत करेंगे। किन्नौर जिले में सरकारी क्षेत्र में बिजली का प्रोजेक्ट बनकर तैयार है, उसका भी शुभारंभ करने के लिए उन्होंने सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है। अगर वह आती हैं तो यह उद्घाटन भी उनके कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा।