फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Statement on PM Modi on Khadi Dispute.

'खादी के बाद कहीं भगवान कृष्ण की फोटो में भी चस्पा न हो जाएं मोदी'

Sun, 15 Jan 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 15 Jan 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Statement on PM Modi on Khadi Dispute.

हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने फतेहपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चरखा विवाद और नोटबंदी मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। रामलीला मैदान फतेहपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो खादी से ही महात्मा गांधी की फोटो गायब हुई है।

विज्ञापन


भविष्य में कहीं ऐसा न हो और भाजपा ऐसी नौटंकी करे कि कृष्ण भगवान के सुदर्शन चक्र वाली फोटो की जगह मोदी जी की फोटो न चस्पां कर दे। खादी बोर्ड के विवादास्पद विज्ञापन पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं।
विज्ञापन


लेकिन खादी बोर्ड के विज्ञापन में चरखा के साथ गांधी जी को ही गायब कर दिया। विज्ञापन में नरेंद्र मोदी चरखा कात रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है और मोदी जी क्या आप इस काबिल हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या भगवान राम भी बन जाएंगे मोदी?

CM Virbhadra Singh Statement on PM Modi on Khadi Dispute.

कल अगर तीर-कमान के साथ मोदी जी की फोटो चस्पां कर देंगे तो क्या वह भगवान राम बन जाएंगे। यह बात हमें पचती नहीं है। इस तरह की नाटकबाजी से देश तो कमजोर होता ही है साथ ही जगहंसाई भी होती है।

उन्होंने मोदी सरकार पर सांप्रदायिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने तथा तानाशाही से काम करने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने शिक्षा के स्तर को हमेशा बढ़ावा दिया, लेकिन बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने पर स्कूल ही बंद कर दिए।

बीजेपी ने सत्ता में आने पर हमेशा बदले की भावना से काम किया। भाजपा हमेशा तोड़ने का काम करती रही है। उन्होंने नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए, पर उसका भी तरीका होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed