फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on panchayat election result.

'चुनावों में जीते कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ उम्मीदवार'

Sun, 10 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on panchayat election result.

पंचायत चुनावों के रिजल्ट आने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनावों में जीतने वाले ज्यादातर उम्मीदवार कांग्रेसी विचारधारा के रहे हैं। सीएम ने यह बात रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह का रिजल्ट आया है उससे साफ है कि सरकार के तीन साल के कामकाज से जनता संतुष्ट है और विकास और एकता पर काम करने वाली सरकार और पार्टी के साथ है।

विज्ञापन


रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वह नए जोश के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास का मार्ग इसलिए भी और प्रशस्त होता है क्योंकि इन चुनावों में काफी संख्या में महिलाएं और युवाओं को प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल में पंचायतें विकास का आधार हैं और कोई भी योजना एवं कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ही लागू कराया जाता है। इसलिए चुनाव परिणामों के बाद एकजुट होकर सभी को विकास के एजेंडे पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इससे पूर्व युवा खेल एवं सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष तथा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा नवीन सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और अधिकांश युवाओं ने इन चुनावों में जीत दर्ज की है। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन, राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, शिमला ग्रामीण कांग्रेस मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर और पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed