{"_id":"04163f4de7e9a7eb76ccc923461096a3","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-fees-hike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्घि पर सीएम का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्घि पर सीएम का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि न तो प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में ट्यूशन फीस बढ़ाई है और न ही हॉस्टल की फीस। 45 साल से फीस का एक ही ढांचा है। रूसा लागू होने से इस बार परीक्षा फीस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
लेकिन कुछ राजनीतिक दल छात्रों को गुमराह कर खुद का स्वार्थ साधने में जुटे हैं। इसी की आड़ में कुछ लोग विश्वविद्यालय व कॉलेजों में गुंडागर्दी कर अराजकता फैला रहे हैं। इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नारेबाजी व आंदोलन करना छात्रों का काम नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे लोगों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में कोई दम नहीं है। आंदोलन मात्र अखबारों की हेडलाइनों तक ही सीमित है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सीमा कॉलेज में सात करोड़ रुपये की लागत से बने सभागार भवन व पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अढ़ाल का औचक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन