फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement on central university issue.

'बेटे की खातिर सीयू पर अड़ंगा अड़ा रहे हैं धूमल'

Thu, 28 Jan 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 28 Jan 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement on central university issue.

सोलन का दौरा बीच में रद्द कर सुबह करीब 11 बजे अचानक धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधा।

विज्ञापन


परिधि गृह धर्मशाला में जिला परिषद चुनाव को लेकर कांगड़ा जिले के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर मामले में धूमल क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि क्षेत्रवाद और जातिवाद भाजपा के एजेंडे में हैं, लेकिन उनके लिए पूरा हिमाचल एक है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर जदरांगल में बनेगा। हालांकि, विवि के अन्य कई कॉलेज देहरा सहित अन्य क्षेत्रों में बनाए जा सकते हैं। सीएम ने कहा कि कांगड़ा में केंद्रीय विवि खोलने की घोषणा यूपीए सरकार के समय ही की गई थी। सीयू का परिसर कांगड़ा में कहां बनेगा, तब यह तय नहीं हुआ था। देहरा है तो कांगड़ा जिले का हिस्सा, लेकिन सांसद होने के नाते यह अनुराग ठाकुर का अपना संसदीय क्षेत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक लाभ लेने के लिए अनुराग ठाकुर अब केंद्रीय विवि के परिसर को लेकर अड़ंगा अड़ा रहे हैं। अपने बेटे की राजनीतिक जमीन बचाने के लिए धूमल भी अनुराग की हां में हां मिलाकर बयानबाजी कर रहे हैं। केंद्रीय विवि के नाम पर धूमल और अनुराग क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। धूमल कांगड़ा जिले में क्षेत्रवाद की दीवार खड़ी करना चाह रहे हैं। मैने मुख्यमंत्री होने के नाते पूरे हिमाचल में एक समान विकास कराया है। उसमें हमीरपुर जिला भी शामिल है।


वीरभद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली जाने से पहले धर्मशाला आने का उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था। धर्मशाला का कार्यक्रम अचानक नहीं बना है। उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की है। कहा कि कांगड़ा में कांग्रेस एकजुट है। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम 29 जनवरी को ही तय होंगे। वह आज शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed