{"_id":"e15689051dd073c154fc62bd05384a4b","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-bjp-and-una-swan-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम छींकते भी हैं तो भाजपा प्रदर्शन शुरू कर देती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हम छींकते भी हैं तो भाजपा प्रदर्शन शुरू कर देती है'
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Updated Sun, 21 Feb 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि स्वां तटीकरण में केंद्र ने हिमाचल का हिस्सा रोक दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं सांसद अनुराग ठाकुर प्रदेश के विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को ऊना जिले के दौलतपुर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम कर्मयोगी की तरह काम करते हैं, झूठा ढिंढोरा नहीं पीटते। ऊना में स्वां की 73 सहायक खड्डें तबाही मचाती थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने स्वां तटबंधन कर इस तबाही को रोकने की शुरुआत की है।
विज्ञापन
अब केंद्र ने हिमाचल का हिस्सा रोककर काम को बाधित करने का प्रयास किया है। कहा कि वे स्वयं मोदी से इस मसले को उठाएंगे। प्रजातंत्र में सरकार आती-जाती है, लेकिन मतभेद नहीं होना चाहिए। भाजपा भ्रांतियां फैलाने का काम करती है।
विज्ञापन
हम छींकते हैं तो प्रदर्शन करने पर उतारू हो जाती है भाजपा
हमीरपुर दौरे में कार की टक्कर में युवक की मौत पर सीएम ने कहा कि भाजपा की ओर से इसे मुद्दा बनाया जाना दुखद है। प्रदर्शन में शामिल होने से पहले धूमल को तथ्य जांच लेने चाहिए। हम छींकते भी हैं तो भाजपा प्रदर्शन करने पर उतारू हो जाती है। भाजपा को तो हर बात में बहाना चाहिए।