{"_id":"5721fed84f1c1b783ba91af3","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-for-party-leader-at-una","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भितरघातियों को दूध से मक्खी की तरह फेंकूंगा : वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भितरघातियों को दूध से मक्खी की तरह फेंकूंगा : वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ऊना रैली के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव के दौरान भितरघात करने वालों को चेताते हुए कहा कि वे उन्हें दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देंगे। सीएम कोटलाकलां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने किसी को जंजीर से बांधकर नहीं रखा है।
विज्ञापन
जो व्यक्ति दूसरी पार्टी में जाना चाहता है, वह देर न करे। ऐसे लोगों को मैं पहचान चुका हूं। अब डबल गेम नहीं चलेगी। कांग्रेस में वन वे ट्रैफिक है। दो जगह टांग फंसाने वाला व्यक्ति ज्यादा खतरनाक होता है। सीएम ने कहा कि बड़ी-बड़ी फूलमालाएं और मिठाई के डिब्बे भेंट करने वाले ऐसे कुछ लोगों को वे जानते हैं कि उनके दिल में क्या है।
विज्ञापन
उन्होंने कुटलैहड़ और ऊना सदर में कांग्रेस की हालत बयां करते हुए कहा कि कुटलैहड़ की तर्ज पर ऊना की हालत भी ठीक नहीं। यहां कांग्रेस के कई बड़े नेता दनदनाते हैं, लेकिन चुनावों में फिस्स हो जाते हैं। यहां विपक्ष के नेता कोई महारथी नहीं हैं बल्कि कांग्रेस की कमजोरियों की वजह से जीतते हैं। सीएम ने कहा कि उनकी भाजपा के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है।
विज्ञापन
पक्ष-पक्ष है और विपक्ष-विपक्ष। चुनाव चुनौती का वक्त होता है। सीएम ने इसके बाद कुटलैहड़ के बसाल में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी। इस अवसर पर उनके साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कांग्रेस नेता विजय डोगरा, संजीव सैणी, रविंद्र फौजी, देश राज गौतम आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेता रच रहे साजिश : मुकेश
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक अनुभवी राजनेता और देश में कांग्रेस के एक कद्दावर नेता हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक अनुभवी राजनेता और देश में कांग्रेस के एक कद्दावर नेता हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के भाजपा नेता एक केंद्रीय मंत्री के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के विरुद्ध षड्यंत्र रचने में लगे हैं, लेकिन उनके द्वेषपूर्ण मंसूबे कभी फलीभूत नहीं होंगे।
उन्होंने राज्य सरकार के निर्णयों तथा बजट में की गई कई घोषणाओं पर भी चर्चा की। कोटला में आयोजित सीएम की जनसभा के के दौरान संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने आभूषणों पर उपकर लगाने तथा लोगों द्वारा जमा की गई रकम पर बैंकों द्वारा ब्याज को कम करने के केंद्रीय सरकार के निर्णय की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर दलील दे रही है कि सरकार लोगों के धन का ख्याल रखती है तथा सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए बैंक में जमा की गई धनराशि पर ब्याज नहीं देंगे। इस मौके पर कोटला कलां की प्रधान पूजा कुमारी ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
उन्होंने कोटलाकलां उच्च विद्यालय के स्तरोन्नयन, डंगोली पाठशाला में वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने तथा अजनोली क्षेत्र के लिए सिंचाई तथा पेयजल आपूर्ति योजना के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इस अवसर पर अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में वृद्धजनों के मनोरंजन कक्ष एवं व्यायामशाला के निर्माण की मांगें रखीं।