{"_id":"5720b9784f1c1bb938a91556","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-at-una-rally-regarding-tickets-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने लोगों पर दांव लगाना बेवकूफी, नए को मिलेगा टिकटः सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने लोगों पर दांव लगाना बेवकूफी, नए को मिलेगा टिकटः सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के बीच बढ़ रही गुटबाजी को लेकर सीएम वीरभद्र का बड़ा बयान आया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 25 वर्षों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हार का मुंह देख रही कांग्रेस आगामी चुनावों में किसी नए चेहरे को टिकट देगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसके स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि कुटलैहड़ में धड़ेबाजी को देखते हुए इस बार नया प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम बंगाणा के छपरोह में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस में कई गुट बने हुए हैं। सब समझते हैं कि उनसे अच्छा कोई नहीं। चुनाव के दौरान जब किसी को टिकट मिलता है तो वे उसके साथ महज दिखावे के लिए शामिल होते हैं, ताकि उसे अंदर से खोखला कर सकें।
विज्ञापन
इस बार ऐसा नहीं होगा। इसका उपचार वह जानते हैं। अबकी बार टिकट आवंटन में महिलाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। नई पीढ़ी में जोश भी है और होश भी। यहां पुराने लोगों पर दांव लगाना समझदारी नहीं बल्कि बेवकूफी होगी। सीएम ने कहा कि पीछे यहां जो होता आया है, उसे भूल जाओ, बल्कि बीस फुट का गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी में दबा दो।
विज्ञापन
हालांकि भाषण की समाप्ति पर उन्होंने अपनी बात को समेटते हुए यह भी कहा कि कुटलैहड़ के लोगों के लिए यह विकल्प की बात की है। यहां से एकजुटता की आवाज आनी चाहिए। मैं यहां बीज बोने आया हूं, समय-समय पर देखूंगा कि फसल कितनी तैयार हुई।
सीएम ने अपने खास अंदाज में कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन जब जब चुनाव को दस दिन रहते हैं तो पागलपन का दौरा पड़ जाता है, जिसका इंजेक्शन वह साथ लेकर आए हैं। इसके बाद उन्होंने कुटलैहड़ के लठियाणी, बंगाणा और हटली में जनसभा को संबोधित किया।