फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement at kullu dusherra.

'मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, आंच नहीं आने देते देवी-देवता'

Tue, 27 Oct 2015 09:28 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement at kullu dusherra.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को देव महाकुंभ में पहुंचे। अठारह करडू की सौह (ढालपुर) में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री ने तपोभूमि को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री देव सदन कुल्लू के देव संग्रहालय का उद्घाटन करने पहुंचे। यहां मीडिया कर्मियों ने देव संग्रहालय पर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा - मैं धार्मिक व्यक्ति हूं। देवी-देवता आंच नहीं आने देते। इन पर विश्वास होना जरूरी है। जहां भी देवी-देवता को पुकारो, वहां इनका साथ मिलता आया है। आगे भी कठिन राहों को आसान बनाने का इन पर भरोसा है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान देव समाज से देव नियमों की पालना करने की अपील भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के प्रति सच्ची भक्ति, श्रद्धा और आस्था हो तो बड़ी से बड़ी कठिन परिस्थितियों में सच्चा भक्त आगे निकल जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन पर विपदाएं आईं तो इन्हीं देवी-देवताओं ने पूरा साथ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा

cm virbhadra singh statement at kullu dusherra.

सीएम वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कुल्‍लू के ढालपुर स्थित रथ मैदान पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ जब 100 फीट का तिरंगा फहराया गया हो। बताया जा रहा है कि अब तक पूरे देश में ऐसे 62 तिरंगे झंडे फहराए गए हैं।

यह 63वां ‌झंडा होगा। इसे पूर्व सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है जो हमेशा उनका और प्रदेश का गौरव बढ़ाता रहेगा। प्रशासन के अनुसार यह तिरंगा 24 घंटे फहराएगा और इसे उतारा नहीं जाएगा। ऐसे में सैलानियों के लिए ये खास तिरंगा भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed