फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM virbhadra singh statement at jantar mantar rally.

सीएम बोले, झूठे केस बनाकर मुझे तंग कर रहे भाजपा नेता

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
CM virbhadra singh statement at jantar mantar rally.
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की गरीब जनता से झूठे वायदे करके उनके साथ धोखा किया है।

दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से संसद घेराव और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने गए हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की गरीब जनता से झूठे वायदे करके उनके साथ धोखा किया है।

विज्ञापन


लुभावना प्रचार करके लोगों को थोड़ी देर के लिए बहला-फुसलाकर वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने थोड़े से समय में ही जनता का विश्वास खो दिया है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में लोकतंत्र बचाव मार्च में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के कुछ नेता झूठे केस बनाकर मुझे तंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबंदी नहीं है। सभी एकजुट होकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कि देश में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर भाजपा ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम किया है। कहा कि विदेशों में दौरे तथा प्रचार करके देश में न तो निवेश बढ़ेगा और न ही विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के व्यापक हित में यह आवश्यक है कि जाति और क्षेत्रवाद जैसी संकीर्ण धाराणाओं से ऊपर उठ कर कार्य किया जाए। प्रदेश में विकास और राजनीतिक गतिविधियों पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश का संतुलित विकास हुआ है और सभी प्रदेश वासियों के जीवनस्तर में गुणात्मक सुधार हुआ है।


रैली में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, प्रकाश चौधरी, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू तथा कई विधायक शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed