फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh said that name on shimla will not be changed.

सीएम की दो टूक, किसी भी सूरत में नहीं बदलेगा शिमला का नाम

Mon, 18 Apr 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Apr 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
 CM Virbhadra singh said that name on shimla will not be changed.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से हिमाचल में अंग्रेजों के नाम से चल रहे पार्क और शहरों के नामों को बदलने का मामला उठाया है। विहिप के प्रदेशाध्यक्ष अमनपुरी ने शिमला का नाम मां श्यामला, पीटरहॉफ का नाम महर्षि वाल्मीकि सदन, डलहौजी का नाम नेता जी सुभाष चंद्र बोस और नूरपुर का नाम 1857 की क्रांति के पहले नायक वीर राम सिंह पठानिया के नाम पर रखे जाने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने सीएम से राजनीति से ऊपर उठकर इन सब गुलामी के प्रतीक चिन्हों का नाम बदल कर अपने पूर्वजों व देवी देवताओं के नाम पर रखे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद गुलामी के चिन्हों को हटा दिया गया था। मिंटो ब्रिज का नाम शिवाजी ब्रिज, विक्टोरिया पार्क का नाम भामाशाह/महात्मा गांधी रख दिया गया था।
विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला का नाम किसी भी सूरत पर नहीं बदला जाएगा। शिमला से ही हिमाचल की पहचान है। देश दुनिया के लोग हिमाचल को शिमला के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य चार क्षेत्रों के नामों को बदले जाने पर प्रदेश सरकार विचार कर सकती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात विहिप सदस्यों की ओर से उठाए गए मामले के दौरान कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed