फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh paid obeisance at Hatu mata temple

सीएम ने हाटू मंदिर में नवाया शीश, कुमारसैन को दिया तोहफा

Sun, 15 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 15 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh paid obeisance at Hatu mata temple
हाटू मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐतिहासिक हाटू मंदिर में रविवार को शीश नवाया। वह रविवार सुबह छह बजे परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने मां हाटेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी साथ रहे। इससे पहले साढ़े पांच बजे बागवानी और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी हाटू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का मंदिर कमेटी ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाटू पहुंचने पर 30 लाख से निर्मित आठ कमरों के सराय भवन का लोकार्पण किया। आश्वासन दिया कि धार्मिक स्थल हाटू में सुंदरीकरण के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। हाटू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भी हाटू मंदिर में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात की उचित व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल, विधायक मोहन लाल बराक्टा, राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल वर्मा, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बृज लाल, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य रूपेश कंवल के अलावा हाटू मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह, विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उप प्रधान, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

सब तहसील होगी कुमारसैन में मर्ज

CM Virbhadra Singh paid obeisance at Hatu mata temple
हाटू मंदिर में सराय भवन का उदघाटन करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को नारकंडा पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स भी उपस्थित रही। नारकंडा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने मतियाना में आईपीएच डिविजन के लिए जगह का निरीक्षण भी किया और कंडयाली में लोगों ने सब तहसील कोटगढ़ की बजाय कुमारसैन तहसील कार्यालय में शामिल करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने बिहल, जदोण और नगर पंचायत नारकंडा के राजस्व से संबंधित कार्य, सब तहसील कोटगढ़ के बजाय तहसील कार्यालय कुमारसैन में मर्ज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तीनों पंचायतों के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र

सिंह ने कहा है कि नारकंडा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्कीइंग स्लोप धोमड़ी नारकंडा के लिए स्की लिफ्ट लगाने के लिए धन मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मैलन में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने का भी आश्वासन दिया और मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख की राशि देने की घोषणा की।

अपनी स्केच पेंटिंग देख भावुक हुए सीएम
ठियोग कुमारसैन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश वर्मा व सागर कैंथला ने शनिवार को सीएम वीरभद्र सिंह को उनकी स्केच पेंटिंग भेंट की। इसे देख कर सीएम वीरभद्र सिंह भावुक हो गए। ठियोग-कुमारसैन यूथ कांग्रेस की ओर से राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा की अध्यक्षता में यह पेंटिंग उन्हें सौंपी गई।

सीएम के सामने रखी स्कूल भवन निर्माण की मांग

CM Virbhadra Singh paid obeisance at Hatu mata temple
ठियोग पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते नगर परिषद पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

हाटू मंदिर से वापस शिमला आते समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मतियाना में रुके। इसके चलते कल्जार मतियाना की प्रधान सुमित्रा चंदेल के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मतियाना में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा के लिए सीएम का आभार जताया।

पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने मुख्यमंत्री से स्थानीय स्कूल भवन निर्माण तथा मतियाना में उप तहसील कार्यालय खोलने की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा की तथा संबंधित विभाग को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के

निर्देश दिए। उन्होंने उप तहसील कार्यालय खोलने पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। कलींडा-मतियाना, रौणी-मतियाना ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा अन्य निर्वाचित सदस्यों तथा लोगों ने क्षेत्र में कार्यान्वित विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया। 

कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री
नारकंडा के हाटू मंदिर में माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ठियोग में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नगर परिषद ठियोग में मनोनीत युवा पार्षद राघव जोशी और वरिष्ठ पार्षद दीप राम शर्मा से मुलाकात की।

राघव जोशी और दीप राम शर्मा ने नियुक्ति के लिए सीएम, बागवानी मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। इस दौरान जिला ग्रामीण कांग्रेस सचिव विवेक थापर, वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मानंद शर्मा, लीगल सैल के महेंद्र झरईक, कल्पना कंवर, कपिल शर्मा, लायक राम शर्मा, विरेंद्र वर्मा के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed