फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh overturn gs bali order.

सीएम वीरभद्र ने पलटा बाली का एक और बड़ा फैसला

Thu, 14 May 2015 09:59 AM IST
Updated Thu, 14 May 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh overturn gs bali order.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली के फैसले को पलट दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब ज्यूरी में इसी साल से इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू हो जाएगा। भवन बनने तक सुंदरनगर में कक्षाएं चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


40 सीटें मेकेनिक और 40 सीटें सिविल इंजीनियरिंग की होंगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को ही फाइल पर यह फैसला लिया गया है। बीते दो मई को शिमला में मीडिया से बातचीत में बाली ने कहा था कि अपर शिमला के गुम्मा या ज्यूरी में से किसी एक कॉलेज को ही चलाया जा सकता है। दोनों एक ही ब्लॉक में हैं।
विज्ञापन


गुम्मा में पहले से ही कॉलेज चल रहा है। ऐसे में ज्यूरी में नया कॉलेज शुरू कर पाना संभव नहीं है। जबकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बाली के इस बयान से पहले ज्यूरी में नया इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है दिग्गजों में टकराव

cm virbhadra singh overturn gs bali order.

बाली के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आनन फानन में ज्यूरी में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। बड़ी बात यह है कि इस प्रस्ताव को तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली के पास भेजा गया। बाली ने भी इस पर अपने हस्ताक्षर कर दिए।

इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से इसी साल से कक्षाएं शुरू करने के लिए आदेश दिया गया है। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा संजय गुप्ता ने बताया कि ज्यूरी में इसी साल से इंजीनियरिंग कॉलेज शुरू होगा। इसके लिए कक्षाएं सुंदरनगर में लगाई जाएंगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। 40 सीटें मेकेनिकल और 40 सिविल इंजीनियरिंग की होंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम बाली की ओर से चलाई जा रही कम किराए वाली बसों को भी बंद करने की घोषणा कर चुके हैं। अब देखना है कि बाली इसका क्या जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed