फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM virbhadra Singh interview

हिमाचल की मजबूत कांग्रेस के आगे नहीं ठहरेगी मोदी लहर: वीरभद्र

Sun, 30 Apr 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Apr 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
CM virbhadra Singh interview

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कहना है कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में दिखी मोदी लहर हिमाचल प्रदेश की मजबूत कांग्रेस के आगे नहीं ठहरेगी। अपने लंबे सियासी अनुभव के सहारे वो टीम मोदी को अपने होम ग्राउंड में चित करने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन


संगठन-सरकार के बीच मतभेद होने से बने संशय को न केवल खारिज किया बल्कि चेताया भी कि पार्टी में मतभेद रखने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अमर उजाला के विशेष संवाददाता अरुणेश पठानिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के बाद पैदा सियासी हालात पर बातचीत की। 
विज्ञापन


प्रश्न - मोदी लहर से आप आगामी विधानसभा चुनाव में कैसे निपटेंगे? 
सीएम - उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली से जिस हवा की बात भाजपा कर रही है, वो हिमाचल के बाहर ही रुक गई है। प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत टीम के सामने मोदी लहर नहीं चलेगी। हिमाचल विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न - आप हिमाचल में मोदी लहर मानते हैँ?
सीएम - उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की परिस्थितियां हिमाचल से अलग हैं। संगठन वहां एकजुट नहीं दिखा, जिससे कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है। 

प्रश्न - उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार के हार के क्या कारण रहे?
सीएम - उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियां भिन्न हैं। वहां के मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहद सुलझे हुए राजनेता हैं, लेकिन संगठन में बिखराव के चलते वहां भाजपा को जीत मिली। संगठन और सरकार में तालमेल नहीं होना और बड़े पैमाने पर पार्टी में टूट का खामियाजा भुगतना पड़ा।  


प्रश्न - हिमाचल में भी तो प्रदेश संगठन और सरकार के बीच गहरे मतभेद है? 
सीएम - ऐसा नहीं है। कांग्रेस में नेतृत्व और स्थिरता जैसा कोई मुद्दा नहीं है। आलाकमान को मौजूदा स्टेट लीडरशिप पर भरोसा है। हां, पर एक बात जरूर है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस किसी भी मतभेद वाले को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर मैं बेहद गंभीर हूं। संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। 

प्रश्न - चुनाव को लेकर आपकी क्या रणनीति रहेगी?
सीएम - सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग और क्षेत्र के लिए काम किया है। विकास को आधार बनाकर ही पार्टी चुनाव में उतरेगी और उसी आधार पर वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed