{"_id":"3c4325bbdce2909918966eb53388b32d","slug":"cm-virbhadra-singh-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी को दी बड़ी सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी को दी बड़ी सौगातें
ब्यूरो/ अमर उजाला, थलौट (मंडी)
Updated Sun, 10 May 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के चुनाव क्षेत्र द्रंग के एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं नए विकास कार्यों को लेकर घोषणाओं की झड़ी लगा दी। स्वास्थ्य मंत्री ने मंच से मुख्यमंत्री के समक्ष जो डिमांड रखी, मुख्यमंत्री ने उसे पूरा करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री ने थलौट जनसभा में लोगों की मांग को देखते हुए पनारसा में डिग्री कॉलेज और पधर में आईटीआई खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा शिवा बदार में विद्युत उपमंडल स्थापित करने औट और बालीचौकी उपतहसील को स्तरोन्नत कर तहसील बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके अलावा राजकीय उच्च पाठशाला फर्श, बांधी, चुक्कु और लपास को सीनियर सेकेंडरी करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चलोटी, शाला नचयार, हलगिचामी, द्रमण, नालन और ओडीधार को राजकीय उच्च पाठशाला करने, अतिरिक्त प्राथमिक पाठशाला टिप्परी सराय को माध्यमिक पाठशाला करने की घोषणा की है। ओडीधार और धमचियान के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र की भी घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने झीड़ी में 1.33 करोड़ रुपये से निर्मित प्रकृति चेतना एवं जन सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने पनारसा में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना हंसू का भी लोकार्पण किया। इस योजना से कोटधार पंचायत के सोझा, जोड़ी और किगस गांवों की आबादी लाभान्वित होगी।
उन्होंने औट में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित औट पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने थलौट में नए विद्युत मंडल का लोकार्पण किया। वीरभद्र सिंह ने थलौट में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पराशर-कालंग-सोलंग जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया और नए स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी का लोकार्पण किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एससीएसटी निगम के चेयरमैन टेक चंद डोगरा, मिल्कफेड के चेयरमैन चेत राम ठाकुर, भूमि ग्रामीण बैंक के चेयरमैन शिव लाल आदि मौजूद थे।