फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal

अरुण जेटली और धूमल ने रची मेरे खिलाफ साजिश: वीरभद्र

Sat, 26 Mar 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Mar 2016 08:45 AM IST
सार

  • वीरभद्र की संपत्ति जब्त करने पर हिमाचल में सियासी घमासान
  • ईडी की कार्रवाई के बाद आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
  • बोले- सांसद था तो दिल्ली में खरीदा था घर, बाद में बेचकर दूसरा खरीदा
  • कहा-कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, लट्ठमार नहीं हूं

विज्ञापन
cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
बद्दी के भटोला कलां में ट्रेड सेंटर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ईडी की ओर से आठ करोड़ की संपत्ति जब्त करने के मामले में कहा कि उनके खिलाफ अरुण जेटली और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने साजिश रची है। सीएम बीते वीरवार को होली पर अपने निजी निवास हाली लॉज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे पास पैतृक संपत्ति है।

विज्ञापन


हाली लॉज, पद्म पैलेस और सारे बाग-बगीचे मुझे भारत सरकार से मिले हैं। जब बुशहर राज्य का भारत सरकार में विलय हुआ तो उस समय एग्रीमेंट में इसे मेरी निजी संपत्ति मानकर मुझे दिया गया। इसके अलावा मेरे पास कोई प्रापर्टी नहीं। सिर्फ एक मकान दिल्ली में खरीदा था और उसे बेचकर ही दूसरा मकान लिया।

विज्ञापन

बोले, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
बद्दी के भटोला कलां में ट्रेड सेंटर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि उनका मामला आयकर का है। ये आय कर विभाग में चल रहा है। साथ ही सीबीआई और ईडी भी जांच कर रही है। उन्हें इसका डर नहीं है। वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और लट्ठमार लड़ाई नहीं लड़ेंगे। वे शांति में विश्वास करते हैं। जिस मकान का जिक्र  हुआ है, उसे कागजों में सील किया गया है।

जब वे बहुत पहले सांसद थे, तो उस समय द्वारका में कालोनी बनाई गई थी। उसमें हाउसिंग सोसाइटी बनी। इस सोसाइटी में राजनेता, मंत्रीगण और टॉप जर्नलिस्ट थे। उनकी सोसाइटी बनी। वे भी उसके सदस्य थे। वहां एक फ्लैट लिया था। कुछ अरसे के बाद इसे बेच दिया और बाद में कुछ पैसा डालकर दूसरा लिया। मौजूदा मामला घटिया राजनीति का है। वीरभद्र बोले-मैं लड़ूंगा। जब भी लड़ाई होती है तो मैं चुस्त ही रहता हूं।

दून विस क्षेत्र में सीएम ने किए करोड़ों के उद्घाटन

cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
बरोटीवाला में पीजी कॉलेज का नींव पत्‍थर रखते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार सुबह 10.55 बजे बरोटीवाला पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मधाला बिजली बोर्ड की ओर से 45 करोड़ की लागत से स्थापित उपकेंद्र का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से केंबावाला पहुंचे तथा 2 करोड़ 70 लाख की लागत से केंथा चडियार उठाई पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा भटोली कलां में 187 लाख की पेयजल योजना का उद्घाटन, बरोटीवाला चिंतामणी परिसर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला का नींव का शिलान्यास, भटोली कलां में 11 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का

उद्घाटन, बीबीएनडीए और उद्योग विभाग की ओर से 33 बीघा में 13.81 करोड़ से बने ट्रेड सेंटर का उद्घाटन भी सीएम ने किया। दोपहर 2 बजे उन्होंने किशनपुरा में 212 लाख की पेयजल योजना और हरिपुर संडोली में 583 लाख से बने ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

दून में खुलेंगे 10 नए स्कूल

cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
बद्दी में मंच पर तलवार लहराते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि दून में बेहतर प्राथमिक और उच्च शिक्षा मुहैया करवाने के लिए दस नए स्कूल खोले जाएंगे। इसमें तीन प्राइमरी, पांच उच्च विद्यालय और दो जमा दो स्कूल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बद्दी में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को खेल के लिए बेहतर और उपयुक्त स्थान मिलेगा।

उन्होंने बद्दी में उपरोजगार कार्यालय खोलने की बात कही। साथ ही चंडी में पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने की घोषणा की। कहा कि संडोली में रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। मंच से उन्होंने नालका पंचायत के घरेड़ में जोगिंद्रा बैंक की शाखा खोलने की बात कही। वह बद्दी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

और गिर गई कॉलेज छात्रा- बरोटीवाला में दोपहर सवा 12 बजे बरोटीवाला कॉलेज के भवन का नींव पत्थर रखा जाना था। मुख्यमंत्री के स्वागत में कॉलेज छात्राएं साढ़े दस बजे से ही फूल मालाएं लेकर खड़ी हो गई थीं। करीब एक घंटे धूप में खड़े रहने से एक छात्रा वहां गिर गई। वहां पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने छात्रा को उठाया। कुछ समय के बाद छात्रा सामान्य हो गई।

सभी मंत्री और विधायक एकजुट: अग्निहोत्री

cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
बद्दी में मंच पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्री  और विधायक एकजुट हैं। सरकार पूरे पांच साल पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में रपीट करेगी। बद्दी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वह अब वह नेता नहीं रहे हैं, संत बन गए हैं।

उन्हें इस संत के करीब से रहने का मौका मिला है। उन्हें मुख्यमंत्री को ऐसे खिलाड़ी का नाम दिया है जो कभी आउट नहीं होते है। उन पर झूठे केस बना रही है। लेकिन सीएम अब पहले की तरह बरी होंगे।

दम है तो एसिड टेस्ट से गुजरें वीरभद्र: बिंदल

cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
ऊना में प्रेस वार्ता में बोलते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा में नवनियुक्त पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह में दम है तो वह खुद के खिलाफ चल रही ईडी जांच के ‘एसिड टेस्ट’ से गुजरें। अगर वह सच्चे हैं तो बाहर निकलकर आएंगे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बिंदल ने कहा कि एक पंचायत प्रधान को मनरेगा के कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर इसलिए निलंबित कर दिया जाता है कि उसके पद पर बने रहते जांच प्रभावित न हो।

लेकिन, यहां तो सरकार के सर्वोपरि मुख्यमंत्री बुरी तरह से जांच और आरोपों में घिरे हैं। हैरत की बात है कि मुख्यमंत्री के साथ कोई भी घटना या दुर्घटना होती है तो वह उसका ठीकरा केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, मोदी सरकार और पूर्व सीएम धूमल पर फोड़ देते हैं। आखिर यह कब तक चलेगा? बिंदल ने कहा कि सीएम तुरंत बिना किसी लाग-लपेट के अपना पद छोड़ें अन्यथा भाजपा उनके खिलाफ आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेगी।

सीएम को घेरने की तैयारी, 28 को भाजपा विधायक दल की बैठक

cm virbhadra singh hits out at arun jaitley and prem kumar dhumal
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। - फोटो : फाइल फोटो

शिमला। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के मामले में भाजपा सीएम को घेरने की तैयारी में है। 28 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इसी दिन भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें सदन को चलने या वॉकआउट करने पर विचार किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 8 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने के आदेश हुए हैं। इस मामले को लेकर विधायक दल की बैठक बुलाई है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें प्रदेश भर में आंदोलन करने पर विचार विमर्श होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed