{"_id":"582346434f1c1bf77eb3997e","slug":"cm-virbhadra-singh-disproportionate-assets-case-high-court-seeks-answer-in-three-pages","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र संपत्ति मामला: हाईकोर्ट ने तीन पन्नों में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र संपत्ति मामला: हाईकोर्ट ने तीन पन्नों में मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन पृष्ठों में लिखित पक्ष रखने का निर्देश दिया है। वहीं, हिमाचल सरकार ने बुधवार को भी दोहराया कि सीबीआई को जांच का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विपिन सांघी के समक्ष राज्य सरकार के अधिवक्ता ने बुधवार को भी बहस जारी रखी। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वे तीन पृष्ठों में अपना लिखित पक्ष रखें। कोर्ट ने मामले में सुनवाई दो दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि सीबीआई तय कानून के तहत राज्य सरकार की एजेंसी नहीं है, जो राज्य में हुए किसी अपराध की जांच करें। उन्होंने कहा जब सीबीआई को जांच का अधिकार ही नहीं है, तो वह कैसे मामले में अदालत से आरोपपत्र दाखिल करने की इजाजत मांग सकती है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने कहा कि एजेंसी अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है। स्पष्ट है कि वह प्रभाव में है। आखिर इस मामले में उसकी इतनी रुचि क्यों है। उन्होंने कहा कि सीबीआई प्रदेश सरकार की ताकत को खत्म करना चाहती है।
बता दें कि सीबीआई ने वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। वीरभद्र सिंह ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की है।