फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh case in supreme court.

सचिवालय में पल-पल का अपडेट लेते रहे सीएम

Mon, 26 Oct 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh case in supreme court.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को सुबह सवा दस बजे राज्य सचिवालय पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का अपडेट लेते रहे। यहां अधिकारी वीरभद्र सिंह को पल-पल की जानकारी देते रहे। सुप्रीम कोर्ट में अगली तारीख पड़ने की जानकारी मिलने के बाद आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने वीरभद्र से मुलाकात की।

विज्ञापन


वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्यमंत्री के साथ पहले से ही मौजूद थे। अग्निहोत्री तो मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली से स्थिति स्पष्ट होने तक बैठे रहे। उनसे मंत्रणा करते रहे। एक बजे से पहले ही सीएम कार्यालय को यह सूचना मिल गई थी कि इस मामले में पांच नवंबर की तारीख पड़ी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री वीसी फारका, विशेष कार्य अधिकारी मुख्यमंत्री अमितपाल सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष महेंद्र स्तान आदि की भीतर-बाहर खूब आवाजाही होती रही। मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल, विनय कुमार, इंद्र दत्त लखनपाल, अजय महाजन, कांग्रेस विधायक अजय महाजन, संजय रतन, किशोरी लाल, मोहन लाल ब्राक्टा के अलावा बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों में रमेश चौहान और डॉ. सुभाष मंगलेट भी इस बीच मुख्यमंत्री से भेंट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बजे के आसपास पूरे सचिवालय में यह खबर हवा की तरह फैल गई कि नई दिल्ली में कुछ नहीं हुआ है। डेट ही पड़ी है। इसके बाद राज्य सचिवालय में सीएम वीरभद्र सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बाद में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य सचिवालय के बाहर आकर मीडिया को ब्रीफिं ग की। इस अवसर पर यशवंत छाजटा और हरीश जनारथा ने भी मीडिया से बातचीत की। इसके बाद भी सीएम पूरे दिन राज्य सचिवालय में बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed