फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh case in himachal pradesh high court

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

Fri, 23 Dec 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Dec 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh case in himachal pradesh high court

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की ओर से उनकी आयकर असेसमेंट को दोबारा जांचने के आयकर विभाग के आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट में वीरवार को पूरा दिन बहस हुई। न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद सभी याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार वित्तीय वर्ष 2012-2013 में इन्होंने अपनी कुल आय का ब्योरा आयकर विभाग को देते हुए रिटर्न जमा करवाई थी। आयकर विभाग ने रिटर्न में खामियां पाते हुए प्रार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 24 नवंबर 2016 को विभाग ने दोबारा आकलन को खोलने के आदेशों के खिलाफ दायर की गई आपत्तियों को खारिज कर दिया। इन्हीं आदेशों को प्रार्थियों ने हाईकोर्ट में रिट याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा मामले की 16 मार्च तक टली सुनवाई

cm virbhadra singh case in himachal pradesh high court

हाईकोर्ट में प्रियंका गांधी वाड्रा की जमीन से जुड़ी जानकारी देने के राज्य सूचना आयोग के आदेशों के खिलाफ  दायर याचिका पर सुनवाई 16 मार्च के लिए टल गई है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने प्रार्थी देवाशीष भट्टाचार्य को नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे, ताकि वह अपने मामले की पैरवी कर सके।

वीरवार को उनकी ओर से हाईकोर्ट के समक्ष प्रदेश के बाहर के वकील ने पैरवी की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भट्टाचार्य के वकील ने मामले संबंधी रिकॉर्ड को पूरा जुटाने और स्थानीय वकील को नियुक्त करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकारते हुए कोर्ट ने मामले पर सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा रखी है, जिसके तहत आयोग ने प्रार्थी देवाशीष भट्टाचार्य को जमीन सौदे से संबंधित मांगी गई सूचना देने के आदेश दिए थे। एसपीजी प्रोटेक्टि होने के नाते वाड्रा ने अपनी जमीन संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने पर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed