फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh ask report from ED on raid.

ईडी से पूछा, सीएम वीरभद्र के घर किस आधार पर की छापेमारी

Tue, 17 May 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 May 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh ask report from ED on raid.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन मामले में उनके परिसर में की गई छापेमारी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि ईडी को स्पष्ट करने का निर्देश दिया जाए कि उनके परिसर में किस आधार पर और क्यों छापेमारी की गई।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनमोहन के समक्ष दायर याचिका में उन्होंने ईडी से उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्देश देने का भी आग्रह किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 23 मई तय की है। वीरभद्र सिंह ने तर्क रखा कि इसी मुद्दे को लेकर दायर आवेदन को 19 अप्रैल को निर्णायक अधिकार और 12 मई को अपीलीय न्यायाधिकरण ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने इन दोनों से भी छापेमारी के कारण स्पष्ट करने की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में तर्क रखा कि छापेमारी प्रथमदृष्टया अवैध, मनमाने ढंग से की गई थी। ऐसे में छापेमारी का निर्णय खारिज किया जाना जरूरी है। गौरतलब है कि ईडी द्वारा संपत्ति जब्ती संबंधी ईडी के निर्णय को वीरभद्र सिंह पत्नी, बेटे व बेटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed