{"_id":"58f0e0734f1c1b9106cf5d9f","slug":"cm-virbhadra-singh-announcement-to-hike-the-wages-of-special-police-officers-upto-2000-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने की बड़ी घोषणा, 2000 रुपये बढ़ेगा इन कर्मियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने की बड़ी घोषणा, 2000 रुपये बढ़ेगा इन कर्मियों का वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पुलिस विभाग में कार्यरत एसपीओ (स्पेशल पुलिस अधिकारी) का वेतन बढ़ाने का एलान किया है। भंजराड़ू में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एसपीओ के वेतन में 2000 रुपये की वृद्धि की जाएगी। उन्हें 4000 रुपये की बजाय अब 6000 रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेशभर में करीब 520 एसपीओ तैनात हैं। ये पुलिस बल के साथ दूरदराज के इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसपीओ काफी समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्हें सरकार की ओर से जो वेतन दिया जा रहा था, उससे उनके परिवार का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से हो रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को तीसा पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से एसपीओ का एक प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मिला। इस दौरान एसपीओ ने मुख्यमंत्री से अपने वेतन में बढ़ोतरी करने की गुहार लगाई। जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एलान किया कि प्रदेश में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे एसपीओ के वेतन में 2000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इसे लेकर एसपीओ संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन