फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh announce commession for schedule caste.

अंबेडकर जयंती पर सीएम वीरभद्र ने की बड़ी घोषणा

Thu, 29 Oct 2015 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh announce commession for schedule caste.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाएगा। इसके लिए पहले कानून बनाया जाएगा। सरकार के पास अध्यादेश और एक्ट पारित करने के दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। वीरभद्र सिंह ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराम अंबेडकर की 125वीं जयंती समारोह के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में वीरवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व समारोह में अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. राजू और कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग की।
विज्ञापन


गो तस्करी की जांच कराएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गोहत्या के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गो तस्करी की सीमाई क्षेत्रों में पूरी जांच होगी। इसके अलावा नाहन में गो तस्कर की हत्या के आरोपियों पर दर्ज मामले में भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही महल में चोरी की जांच

cm virbhadra singh announce commession for schedule caste.

सराहन में पुश्तैनी महल शांतिकुंज में चोरी पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह चोरी मंदिर में घर के एक हिस्से में पूजा के स्थान पर हुई है। इसकी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता है। कौल सिंह ठाकुर के 75 साल के बाद चुनाव नहीं लड़ने के एलान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी की व्यक्तिगत राय हो सकती है। सीएम बोले कि वे खुद कांग्रेस और प्रदेश की जनता की सेवा को हमेशा समर्पित रहेंगे।

जेटली, धूमल और अनुराग ने की मेरे खिलाफ साजिश
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फिर दोहराया कि अरुण जेटली, प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर ने ही उनके खिलाफ साजिश की है, पर वे मानते हैं कि हमेशा सत्य ही जीतता है, झूठ कभी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed