फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh and his wife pratibha singh serve food to cancer patients

कैंसर रोगियों के लिए सीएम और उनकी पत्नी ने बनाया खाना

Fri, 17 Jun 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Jun 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh and his wife pratibha singh serve food to cancer patients
कमला नेहरू अस्पताल के किचन में खाना बनाते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

कैंसर रोगियों के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह ने किचन का काम संभाला। मौका था मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी प्रतिभा सिंह के जन्म दिन का।  दोनों कमला नेहरू अस्पताल के किचन में पहुंचे और वहां बनी रोटियों को खुद उठाकर कैंसर पीड़ित रोगियों को बांटा। इस पर मरीजों ने दोनों के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना की। दोनों करीब एक घंटा किचन में रहे। 

विज्ञापन


वही रात करीब सवा आठ बजे दोनों लौट गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अस्पताल में रैन बसेरा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके निर्माण के लिए पांच लाख रुपये का खर्चा किया गया है। राशि को डीसी शिमला ने रेडक्रॉस के माध्यम से उपलब्ध करवाया है। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरा का निर्माण करने वाली गैर सरकारी संस्था ऑलमाइटी बलेंसिंग के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह संस्था पीड़ित मानवता की सेवा में बेहतरीन कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गैर सरकारी संस्थाएं समाज कार्यों में सरकारी क्षेत्र से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतीं हैं। मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल में कैंटीन के संचालन के लिए भी संस्था को सहयोग देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रयासों की सराहा। अलमाईटी बलैंसिंग संस्था के अध्यक्ष सर्बजीत सिंह ने रैन बसेरा समर्पित करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद सहित स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

केएनएच में जन्मे गरीब बच्चों को नहीं होगी कपड़ों की कमी

cm virbhadra singh and his wife pratibha singh serve food to cancer patients
‘शिशु प्रथम परिधान केंद्र’ का उद्घाटन करतीं पूर्व सांसद और रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में जन्म लेने वाले गरीब लोगों के बच्चों को अब कपड़ों की कमी नहीं सताएगी। अस्पताल में पूर्व सांसद और रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर की उपस्थिति में ‘शिशु प्रथम परिधान केंद्र’ का उद्घाटन किया। नगर निगम शिमला और रोटरी क्लब संयुक्त रूप से इस केंद्र का संचालन करेंगे। 

इस केंद्र के माध्यम से गरीब लोगों के बच्चों के लिए निशुल्क कपड़े उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिशु परिधान केंद्र से जरूरतमंदों को मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। वस्त्र प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति कमला नेहरू अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। 

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बच्चों के कपड़ों के सौ सैट प्रदान कर सकारात्मक पहल करने के लिए सराहना की। इस मौके पर नगर निगम के पार्षद आलोक पठानिया, शशि शेखर, सुरेंद्र चौहान, इंद्रजीत सिंह, अर्चना धवन, निगम आयुक्त पंकज राय, केएनएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक एलएस चौधरी, डिप्टी एमएस सुभाष चौहान मौजूद रहे।

अस्पताल में कटा केक, अर्चना ने गाया बर्थडे सांग

cm virbhadra singh and his wife pratibha singh serve food to cancer patients
कमला नेहरू अस्पताल में केक काटते हुए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के जन्म दिवस के मौके पर कमला नेहरू अस्पताल में केक काटा गया। शिशु प्रथम परिधान योजना की औपचारिक शुरूआत के बाद अस्पताल के एमएस आफिस में केक कटिंग सेरेमनी हुई। नगर निगम की मनोनीत पार्षद अर्चना धवन ने इस मौके पर बर्थ डे सांग गाया। 

जरूरतमंदों की मदद को आगे आएं शहर के लोग 
नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने शहर के लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। टिकेंद्र ने बताया कि इच्छुक लोग निगम को इस योजना के लिए वित्तीय मदद दे सकते हैं। जो पैसे एकत्र  होंगे उन पैसों से महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुपों के जरिये नवजात बच्चों के लिए नए कपड़े तैयार करवाए जाएंगे। -टिकेंद्र पंवर, डिप्टी मेयर, नगर निगम शिमला 

प्रतिभा ने सराहे नगर निगम कमिश्नर के प्रयास
रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम के दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यों के लिए निगम आयुक्त के प्रयासों की जमकर तारीफ की। प्रतिभा ने कहा कि सरकार शहर के विकास के लिए प्रयासरत है, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों और शहर के लोगों की मदद से ही शहर को बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed