जनसभा में परिवहन मंत्री पर भड़क गए सीएम वीरभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री जीएस बाली को सीएम बनाने के लिए उनके समर्थकों की नारेबाजी के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी में ही इसका जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने बाली का नाम लिए बिना यहां आयोजित एक जनसभा में कहा कि बसें चलाना मंत्री की मेहरबानी नहीं बल्कि उनका नैतिक फर्ज है।
कोई मंत्री यह नहीं कह सकता है कि मैंने जनता को ये दिया या ये दूंगा। गौरतलब है कि 1 मई को ज्वालाजी से दिल्ली के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाई थी।
इसी दिन बाली समर्थकों ने यहां कार्यक्रम आयोजित कर बाली को सीएम बनाने के पक्ष में नारेबाजी की थी। रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी में आयोजित विधायक संजय रतन की धन्यवाद रैली में कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में चहुंमुखी विकास कर रही है।
विपक्ष रखता है अकड़, इससे खराब होता है हाजमा
वार्षिक बजट को प्रदेश की जनता के हितों के लिए खर्च किया जा रहा है। यदि विपक्ष के सत्ता में रहते हुए विकास नहीं हुआ तो अपने आप का कोसें ना कि प्रदेश सरकार को।
उन्होंने कहा कि जो विधायक अपने हलके के लिए दिलचस्पी दिखाते हुए दिन-रात एक करके विकास कार्यों को गति प्रदान करने में ऊपर से नीचे तक के अधिकारियों तक पहुंच रखकर जनता का कार्य करते हैं, वही सही मायनों में अपने इलाके की जनता का हितैषी है।
रैली में सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास पर सवाल खड़ा कर रहा है। विपक्ष के लोग अकड़ रखते हैं। इससे विकास नहीं होता बल्कि हाजमा खराब हो जाता है।
HRTC बेड़े में शामिल होंगी वोल्वो से बेहतर 20 बसें
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ में पर्यटकों की सुविधा के लिए रविवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बीड़ से गुड़गांव के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाली ने कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उनके साथ विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे। बाली ने बताया कि बस सायं गुड़गांव के लिए 5.50 बजे बीड़ से रवाना होगी।
अगले दिन सायं गुड़गांव से पांच बजे चलेगी। बस का किराया बीड़ से गुड़गांव के लिए 1379 रुपये होगा। जेएंडके और हिमाचल को आपसी पर्यटन के लिए बढ़ावा देने के लिए 5 जून से श्रीनगर से धर्मशाला के लिए नई वोल्वो बस चलाई जाएगी। शुभारंभ चीफ जस्टिस हाईकोर्ट शिमला, जेएंडके के परिवहन मंत्री सुनील कुमार करेंगे।
वोल्वो से भी उच्च तकनीक की 20 बसें सकैनिया एचआरटीसी के बेड़े में शामिल कर नए रूटों पर चलाई जाएंगी। अगर कोई यात्री रैड बस एप से बुकिंग करवाएंगे तो यात्रियों 150 से 200 रुपये की छूट मिलेगी। विधायक किशोरी लाल ने मंत्री से गुनेहड़, बीड़ वाया संसाल बैजनाथ निगम की बस चलाने की मांग की।
विधायक की मांग पर मौके पर ही मंत्री ने बस सुविधा देने के आदेश जारी कर दिए। इस अवसर पर निगम के डीएम विजय सिपहिया, आरएम बैजनाथ गोपाल शर्मा, मुल्ख राज मेहता, ज्ञान वर्मा, राजेश राणा, रविंद्र रवि, तृप्ता देवी, राज कुमार, निर्मला देवी और सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।