फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Sukhu targeted BJP, said- the previous government did not complete any work

Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- पूर्व सरकार कोई भी काम पूरा करके नहीं गई

Mon, 02 Dec 2024 12:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 12:29 PM IST
सार

 सोमवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा ढली के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा कोई भी काम पूरा करके नहीं गई। जून 2022 में पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटकर चले गए। 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Sukhu targeted BJP, said- the previous government did not complete any work
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विकास कार्यों को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा ढली के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा कोई भी काम पूरा करके नहीं गई। जून 2022 में पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटकर चले गए। फिर भी जनता ने कांग्रेस को सहयोग दिया। ढली बस अड्डे के लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं किया, शिलान्यास करके चले गए। ऐसा ही हाल ठियोग बस अड्डे का है। सीएम ने कहा कि भाजपा के शिलान्यास हम पूरे करेंगे।

विज्ञापन



ढली बस अड्डे के लिए 13 करोड़ हमने जारी किए। 24 करोड़ रुपये से आधुनिक वर्कशॉप इसके ऊपर बन रही है। पिछली भाजपा सरकार ने डबल इंजन की सरकार कहकर जनता को ठगा। हम तीव्र गति से विकास कार्यों को आगे लेकर जा रहे हैं।  भाजपा सरकार ने बिना बजट ही शिलान्यास कर दिए, फिर भी हमने इन कामों को बंद नहीं किया और पैसा उपलब्ध करवाया। इस दाैरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी मंत्री हरीश जनारथा सहित अन्य माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed