फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Sukhu said The state govt will give one lakh rupees to the flood affected people in Thunag

Mandi News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये देगी प्रदेश सरकार

Thu, 13 Jul 2023 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/थुनाग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/थुनाग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 05:34 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले के तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके।

विज्ञापन
CM Sukhwinder Sukhu said The state govt will give one lakh rupees to the flood affected people in Thunag
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने थुनाग का दौरा किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उपमंडल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले के तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाजार से मलबा शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए।  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने थुनाग बाजार का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रभावितों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस विपदा की घड़ी में थुनाग के लोगों व प्रभावितों के साथ है। उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, कांग्रेस नेता नरेश चौहान, पवन ठाकुर, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक सौम्य साम्बसिवन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed