फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Sukhu met Union Finance Minister, sought support for relief and rehabilitation work

Himachal News: केंद्रीय वित्त मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, जानें क्या हुई बातचीत

Mon, 14 Jul 2025 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 06:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। प्रदेश के समग्र विकास एवं वित्तीय मामलों को लेकर भी विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Sukhu met Union Finance Minister, sought support for relief and rehabilitation work
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर विशेष मदद की गुहार लगाई। उन्होंने प्रदेश की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। सीएम ने बताया कि हाल ही में भारी बारिश से प्रदेश को 1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से सहायता की मांग उठाई और प्रदेश के लंबित विभिन्न मामलों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। उधर, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। सीएम सुक्खू मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और विशेष आपदा पैकेज की मांग करेंगे। निर्मला सीतारमण से भेंट के बाद सीएम सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कुछ मुद्दों को समझा है। उन्हें सीतारमण ने बताया है कि राज्य सरकार प्रशासनिक सुधार करेगी तो इसकी प्रक्रिया के अनुसार केंद्र सरकार मदद करेगी। उन्होंने सीतारमण को आपदा से नुकसान के बारे में अवगत करवाया। सीतारमण ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार अतिरिक्त ऋण किसी राज्य को नहीं दे रही है और न ही आज तक किसी राज्य को दिया गया है। 

विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भी मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

वहीं, सीएम सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला-दिल्ली हवाई उड़ानों का संचालन नियमित रूप से करने का आग्रह किया, जो वर्तमान में केवल तीन दिन ही संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नियमित उड़ानें नहीं होने से पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने धर्मशाला में नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू करवाने का भी आग्रह किया।



मुख्यमंत्री ने नायडू को कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति की जानकारी दी और भूमि अधिग्रहण की अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सहायता का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सुक्खू ने प्रदेश में हवाई संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए हेलिपोर्ट के निर्माण का भी अनुरोध किया। नायडू से भेंट के दौरान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

शिमला में डॉर्नियर विमानों के संचालन का दिया प्रस्ताव
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला हवाई अड्डे के विस्तार पर भी चर्चा की और वहां की वॉच ऑवर समयसीमा को दोपहर एक बजे से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर शिमला में डॉर्नियर विमानों के संचालन का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने शिमला के लिए अतिरिक्त एयरलाइन ऑपरेटर की सेवाएं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed