{"_id":"66a4dc97bf86d3cc0a0d38a6","slug":"cm-sukhwinder-sukhu-calls-on-congress-leader-rahul-gandhi-in-delhi-state-issues-were-discussed-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal CM: नीति आयोग की बैठक में नहीं गए सुक्खू राहुल, खरगे से प्रदेश के हालात पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal CM: नीति आयोग की बैठक में नहीं गए सुक्खू राहुल, खरगे से प्रदेश के हालात पर चर्चा
Sun, 28 Jul 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:30 AM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व नेता विपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली पहुंचने के बावजूद नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस आलाकमान की ओर से नीति आयोग की बैठक का विरोध करने के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू भी इसमें नहीं गए।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू नई दिल्ली के लिए शुक्रवार को ही चले गए थे। यहां पार्टी हाईकमान से मिले निर्देश के बाद सीएम ने भी शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के हितों की अनदेखी का मामला पहले से ही उठाए हुए हैं।
विज्ञापन
इस बीच सीएम ने शनिवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सरकार व संगठन की गतिविधियों और एक खाली पड़े मंत्री पद पर चर्चा की। सीएम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व पार्टी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से भी मुलाकात की।
विज्ञापन