{"_id":"6612db69824e98f3e50564ef","slug":"cm-sukhwinder-singh-sukhu-said-we-are-all-united-to-defeat-bjp-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सुक्खू बोले: भाजपा की धन बल वाली राजनीति को हराने के लिए हम सब एकजुट, जनता देगी करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सुक्खू बोले: भाजपा की धन बल वाली राजनीति को हराने के लिए हम सब एकजुट, जनता देगी करारा जवाब
Sun, 07 Apr 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:15 PM IST
सार
सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की धन बल वाली राजनीति को हराने के लिए एकजुट है। भाजपा ने बेईमानी और जोड़तोड़ का नया रिवाज चलाने की कोशिश की है। जनता इसका करारा जवाब देगी। सुक्खू ने रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया पर आए एक कमेंट को साझा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने अपनी टिप्पणी में लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से वह मिली हैं। उनकी एकजुटता, मेहनत और मजबूती से चुनाव लड़ने के जज्बे व जनता के प्रति उनके समर्पण पर उन्हें गर्व है। एक तरफ भाजपा का भय, लालच और झूठ का साम्राज्य है। धन बल और एजेंसियों के माध्यम से सत्ता के लिए लोकतंत्र को खत्म करने वाली राजनीति है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के पास सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता साथ देगी और जीत सत्य की ही होगी।
विज्ञापन