फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Singh Sukhu along with his wife performed Kanjak Pujan at Oakover

Shimla: सीएम सुक्खू ने पत्नी संग ओकओवर में किया कंजक पूजन, बच्चियों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल

Fri, 11 Oct 2024 03:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री की पत्नी और देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। कमलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी बच्चियों को चुनरी भी पहनाई। मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं भी छोटा शिमला स्कूल से पढ़े हैं।

विज्ञापन
CM Sukhwinder Singh Sukhu along with his wife performed Kanjak Pujan at Oakover
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया कंजक पूजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी निवास ओकओवर में कंजक पूजन किया। मुख्यंमंत्री ने छोटा शिमला स्कूलों की बच्चियों को घर बुलाकर हलवा और पूरी परोसा। इस दौरान बच्चियों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछकर अपने स्कूल अनुभवों को भी मुख्यमंत्री ने साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी और देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। कमलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी बच्चियों को चुनरी भी पहनाई। मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं भी छोटा शिमला स्कूल से पढ़े हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बच्चियों से प्रदेश और देश की राजधानी का नाम पूछा। सभी ने इसका सही जवाब दिया। शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का नाम भी बच्चियों ने बताया। हालांकि, राज्यपाल का नाम बच्चियां नहीं बता सकीं। इस दौरान बच्चियों ने सीएम से पूछा कि क्या आप बचपन में शरारती थे, आपको टीचर से डांट पड़ती थी। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे तो सभी शरारती होते हैं। हमारे समय में तो टीचर छोटे से डंडे से पिटाई भी करते थे। यह सुनकर बच्चियां खूब हंसीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


संधि पूजा में मां चामुंडा को चढ़ाए 108 कमल के फूल
कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 6:22 बजे मां दुर्गा के चामुंडा रूप की पूजा हुई। अष्टमी और नवमी तिथि की संधि में मां चामुंडा को 108 कमल के फूल अर्पित किए गए। इसके साथ के ही 108 दीप जलाए गए। इसके बाद मां चामुंडा को फलों, सब्जियों और मिठाइयों का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। सुबह 7:10 बजे तक संधि पूजा हुई। इस दौरान मां चामुंडा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 8: 00 बजे के बाद नवमी पूजा हुई। दोपहर बाद हवन और कन्या पूजन हुआ।

मां चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष अष्टमी पूजन 
 चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष अष्टमी पूजन किया गया है। इस विशेष पूजा को पुजारी परिवार की ओर से सुबह 10:00 बजे शुरू किया गया। वहीं मंदिर आने वाले भक्तों ने भी मंदिर दर्शन करते-करते अष्टमी पूजन देखा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने भी दुर्गा अष्टमी के अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर अष्टमी की पूजा में हिस्सा लिया। इस मौके पर मंदिर में पुजारी वर्ग की तरफ से हवन भी डाला गया। इस अवसर पर दोपहर 12:00 बजे के करीब कंजक पूजन हुआ और माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। अष्टमी के अवसर पर भी काफी संख्या में श्रदालुओं ने माता रानी के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed