फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvindra Sukhu will enter the election campaign after taking the blessings of Tirupati Balaji

Himachal Election: तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार में उतरेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Fri, 29 Mar 2024 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

शुक्रवार को मुख्यमंत्री हैदराबाद में रहेंगे। 30 मार्च को तिरुपति बालाजी के मंदिर में जाएंगे। 31 मार्च को मुख्यमंत्री का शिमला लौटने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
cm Sukhvindra Sukhu will enter the election campaign after taking the blessings of Tirupati Balaji
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हैदराबाद में रहेंगे। 30 मार्च को तिरुपति बालाजी के मंदिर में जाएंगे। 31 मार्च को मुख्यमंत्री का शिमला लौटने का कार्यक्रम है। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से मुख्यमंत्री प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए प्रचार शुरू करेंगे। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में मुख्यमंत्री की पहली चुनावी रैली करवाने की तैयारी है।

विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को प्रदेश में मतदान होना है। ऐसे में मतदान के लिए अभी दो माह का समय शेष है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी तय होने की संभावना है। चार से छह अप्रैल के बीच नई दिल्ली में कांग्रेस की समन्वय समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठके होने हैं। इन बैठकों में प्रत्याशी तय होते ही कांग्रेस प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रचार कार्यक्रमों को इन दिनों अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश में पहली चुनाव रैली में सरकार और संगठन के सभी नेता एक साथ भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। कांग्रेस के किन केंद्रीय नेताओं को भी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जाना है, इसकी सूची भी बनना तैयार हो गई है।

विज्ञापन

विधायकों को भी सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां
पार्टी ने शिमला संसदीय सीट का जिम्मा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मंडी का जिम्मा लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा का जिम्मा कृषि मंत्री चंद्र कुमार और हमीरपुर का जिम्मा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पहले ही सौंप दिया है। संसदीय क्षेत्र वार चुनाव प्रचार के लिए यह मंत्री अपना अलग से कार्यक्रम तय कर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को देंगे। अन्य कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों और कांग्रेस नेताओं को भी क्षेत्रवार जिम्मेवारियां आने वाले दिनों में सौंपी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed