फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvindra Sukhu said Dubai investors will come to Himachal in January

Himachal News: दुबई के उद्यमी फिल्म सिटी खोलने, सेब आयात, होटल और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के इच्छुक

Sat, 16 Dec 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/पांवटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/पांवटा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Dec 2023 09:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि निवेशक जनवरी महीने में हिमाचल आ रहे हैं। निवेशकों से पर्यटन, जलविद्युत और ग्रीन इंडस्ट्री में ज्यादा निवेश करने का आग्रह किया गया है। 

विज्ञापन
cm Sukhvindra Sukhu said Dubai investors will come to Himachal in January
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने रखी सिरमौरी हाट की आधारशिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि उन्होंने दुबई से निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। निवेशकों को राज्य में ऊर्जा, पर्यटन और हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए प्रेरित किया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने उन निवेशकों से मुलाकात की, जो आतिथ्य उद्योग, फिल्म सिटी, होटल, सेब आयात, कृषि, हरित ऊर्जा और पनबिजली क्षेत्र में निवेश के इच्छुक हैं। समारोह में संयुक्त अरब अमीरात के 140 निवेशक से मुलाकात की। सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को दुबई में हुए हिमाचल मूल के और अन्य निवेशकों के सम्मेलन में भाग लिया। शनिवार को दुबई से लौटने के बाद सीएम सुक्खू ने पांवटा साहिब में कहा कि दुबई के निवेशक आगामी जनवरी में हिमाचल प्रदेश आएंगे। सरकार पर्यावरण मित्र निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है, जिससे राज्य के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को कोई नुकसान न हो। राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नवोन्मेषी पहल की जा रही है। सरकार के इन प्रयासों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी सराहा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


सेठी के सह चैनल 2 समूह ने हिमाचल में मीडिया और फिल्म सिटी में दिखाई रुचि
दुबई में निवेशकों से मुख्यमंत्री का संवाद आयोजित करवाने वाले अजय सेठी ने कहा कि अमीरात हिल्स में उनके आवास पर सीएम सुक्खू का आना अद्भुत था। सेठी खुद मूलरूप से नादौन से ही हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात रही और यह उनके परिवार के लिए भावनात्मक क्षण। उनके सह चैनल 2 समूह ने हिमाचल प्रदेश में मीडिया और फिल्म सिटी में रुचि दिखाई है। उन्होंने सीएम को सिख गुरुद्वारा पर पुस्तक भी भेंट की, जिसे क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सहयोग से संयुक्त रूप से प्रकाशित किया। इस अवसर पर अल माया समूह के निदेशक कमल वाचानी ने उनके पास 100 से अधिक सुपर मार्केट चेन जीसीसी होने की जानकारी दी। जस्ट राइट के नीलेश जैन ने हरित ऊर्जा और हाइड्रो के अवसरों पर चर्चा की। रमी समूह जो लॉजिस्टिक्स में रुचि रखता है, उसके पास वर्तमान में जीसीसी में 50 होटल हैं। उन्होंने आतिथ्य उद्योग में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी
इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन मंजिला भवन में सभी मूलभूत सुविधाओं के सृजन का प्रावधान है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर जिले के सराहां में ‘शी हाट’ की तर्ज पर निर्मित किया जाने वाला यह हाट क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों विशेषकर महिलाओं को अपने हस्तशिल्प तथा खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि सिरमौरी हाट में स्थानीय ग्राम पंचायत तथा आसपास के क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  उन्होंने कहा कि हाट में सिरमौर जिला के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे जिससे पर्यटकों को क्षेत्र की समृ़द्ध जीवनशैली को जानने और समझने के अवसर भी प्राप्त होंगे। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम को ब्रांड के तौर पर देश-विदेश में स्थापित करने के लिए इसका नाम बदलकर हिमक्राफ्ट किया गया गया है। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक सुखराम चौधरी, विनय कुमार, अजय सोलंकी, पूर्व विधायक किरनेश जंग, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रूपेंद्र ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश सचिव अवनीत सिंह लांबा तथा दयाल प्यारी, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, अन्य कांग्रेस पदाधिकारी तथा पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed