{"_id":"65cf99b6b5ab1d13a3009404","slug":"cm-sukhvindra-sukhu-present-himachal-budget-2024-will-try-to-satisfy-all-sections-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Budget 2024 :सीएम सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, सभी वर्गों को संतुष्ट करने का रहेगा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Budget 2024 :सीएम सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, सभी वर्गों को संतुष्ट करने का रहेगा प्रयास
Sat, 17 Feb 2024 04:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:03 AM IST
सार
वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसमें सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट को अंतिम रूप दिया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहा है तो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री इसमें सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। यह बजट करमुक्त हो सकता है, मगर इसमें प्रदेश की आमदनी बढ़ाने के प्रयास नजर आ सकते हैं। सीएम बजट में एक दर्जन नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं। कृषि, बागवानी, सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित करते हुए इस बार भी सीएम ग्रीन बजट पेश कर सकते हैं। सीएम सुबह 11 बजे बजट अनुमानों को प्रस्तुत करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
वह बजट में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, समाज के कमजोर वर्गों सहित सबके लिए कुछ न कुछ देने की कोशिश करेंगे। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पतली है। पिछले साल आई आपदा ने भी राज्य के आधारभूत ढांचे को हिलाकर रख दिया है। राज्य पर करीब 90 हजार करोड़ का कर्ज है। केंद्र से ज्यादा कर्ज लेने पर बंदिशें हैं। राज्य की आमदनी के साधन सीमित हैं। ऐसे में इस बार भी बजट घाटे का हो सकता है। मुख्यमंत्री बजट में खर्च कम करने से संबंधित फैसले भी ले सकते हैं। इसके अलावा आमदनी बढ़ाने के नए उपाय भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन