{"_id":"63a846f71b506c5a4b5c4ba2","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-will-be-invited-to-tattapani-makar-sankranti-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मकर संक्रांति मेले के लिए सीएम को दिया जाएगा न्योता, तत्तापानी में दो साल बाद होगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मकर संक्रांति मेले के लिए सीएम को दिया जाएगा न्योता, तत्तापानी में दो साल बाद होगा मेला
Sun, 25 Dec 2022 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:20 PM IST
सार
तत्तापानी में हर वर्ष लोहड़ी पर्व पर पवित्र स्नान करने के लिए बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। तुलादान भी करते हैं। मेले के लिए करीब 15 दिन पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी- फाइल फोटो
विस्तार
करसोग क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में दो साल बाद मकर संक्रांति मेला होगा। 13 और 14 जनवरी को लोहड़ी पर्व और जिला स्तरीय मेले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को न्योता भेजा जाएगा। इसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष हेतराम शर्मा की अध्यक्षता में तत्तापानी क्षेत्रीय पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में मकर संक्रांति मेले में मुख्यमंत्री को बुलाने का निर्णय हुआ। पार्टी के पदाधिकारी जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें न्योता देंगे। बैठक में प्रदेश राजीव गांधी पंचतीराज संगठन के महासचिव भगतराम व्यास, तत्तापानी पंचायत के उप प्रधान वीरेंद्र कपिल सहित महेंद्र चंदेल, भीम सिंह, हीरामणि शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, प्यारे लाल वर्मा, प्रेम वर्मा और तिलक राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तत्तापानी में हर वर्ष लोहड़ी पर्व पर पवित्र स्नान करने के लिए बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। तुलादान भी करते हैं। मेले के लिए करीब 15 दिन पहले तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मकर संक्रांति मेले को पूर्व सरकार ने वर्ष 2018 में जिला स्तर का दर्जा दिया है। कोरोना के चलते दो साल तक यह मेला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन