फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Sukhu: Some leaders do not want to allow my name to be stoned on the Central University building

CM Sukhvinder Sukhu: कुछ नेता केंद्रीय विवि भवन पर मेरे नाम का पत्थर नहीं लगने देना चाहते

Fri, 26 May 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 May 2023 09:27 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  कहा कि देहरा के बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर स्थापित होने से क्षेत्र के करीब 5 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Sukhu: Some leaders do not want to allow my name to be stoned on the Central University building
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अधर में लटके केंद्रीय विवि भवन निर्माण कार्य को शुरू करने में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ही तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष मामला उठाया था। इसके बाद देहरा में केंद्रीय विवि भवन का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। हालांकि, कुछ नेता केंद्रीय विवि भवन पर मेरे नाम का पत्थर नहीं लगने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वह निचले हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन वह ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हैं। सीएम सभी का होता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा हलके के हरिपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर स्थापित होने से क्षेत्र के करीब 5 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रदेश सरकार पौंग झील में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगी और 70 करोड़ रुपये बजट आवंटित करेगी। योजना के तहत गर्म हवा के गुब्बारे की गतिविधियों की शुरुआत और एक अस्थायी होटल का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिकारा खरीदने के लिए सरकार वित्तीय सहायता देगी। पौंग झील को कश्मीर की डल लेक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। कहा कि अगले चार सालों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 सालों में हिमाचल एक विकसित राज्यों में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जाएगा। जहां पर हर प्रकार के स्वास्थ्य उपकरण तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed