फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder sukhu satatement over Subsidy and bjp, election

Himachal: सुक्खू बोले- भाजपा ने व्यक्तिगत व पार्टी हित में फैसले लेकर प्रदेश की संपदा को लुटाने का कार्य किया

Mon, 25 Nov 2024 04:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 04:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार से यह फैसला किया कि भाजपा की ओर से अधूरे छोड़े गए कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। 

विज्ञापन
cm sukhvinder sukhu satatement over Subsidy and bjp, election
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार से यह फैसला किया कि भाजपा की ओर से अधूरे छोड़े गए कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। इस दृष्टि से हमारी सरकार ने कार्य किया है। भाजपा ने फटाफट आधे-आधूरे शिलान्यास-उद्घाटन किए। हम 30 प्रतिशत भवनों का शिलान्यास 30 प्रतिशत पैसा जमा होने के बाद कर रहे हैं। विद्युत परियोजना अग्रिम प्रीमियम मामले में हिमाचल भवन को अटैच करने पर सीएम ने कहा कि पैसे जमा करने में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन अदाणी की तरह इस मामले में भी हमारी सरकार जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


 

 एक बार  बैलेट पेपर पर चुनाव होने चाहिए: सीएम
भाजपा सरकार ने व्यक्तिगत व पार्टी हित में फैसले लेकर प्रदेश की संपदा को लुटाने का कार्य किया। हमारी सरकार प्रदेश की सपंदा को न लुटने देगी और न लुटाने देगी, बल्कि उसका सरकार आम किसान, महिलाओं व युवाओं को रोजगार देने के लिए इस्तेमाल करेगी। प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा। ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सीएम ने कहा कि शक दूर होना चाहिए। किसी भी तकनीक को हैक किया जा सकता है। एलन मस्क ने भी यह बात कही है। इसलिए एक बार भारत में ही बैलेट पेपर पर चुनाव होने चाहिए, ताकि सभी का शक दूर हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साधन संपन्न लोगों को छोड़नी चाहिए सब्सिडी
सीएम ने कहा कि जो साधन संपन्न, सामर्थ्य है और जो देना चाहता है, वे अपनी मर्जी से बिजली-पानी व अन्य सरकारी योजनाओं की सब्सिडी छोड़ सकते हैं। सीएम ने कहा कि दो साल का हमारा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। दो साल में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने में सक्षम रहे हैं। दो साल में कई विभागों में हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है। हमने फैसले हिमाचल के हित में लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed