{"_id":"646793da730fb5f88d0b92ea","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-said-will-restore-compassionate-jobs-by-meeting-soon-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- जल्द बैठक कर बहाल करेंगे करुणामूलक नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- जल्द बैठक कर बहाल करेंगे करुणामूलक नौकरियां
Fri, 19 May 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 May 2023 08:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को करुणामूलक नौकरी बहाली सहित मांगों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करुणामूलक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को करुणामूलक नौकरी बहाली सहित मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि करूणामूलक संघ के पदाधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक करने के बाद करूणामूलक नौकरियां बहाल की जाएंगी।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बनते ही आश्रित परिवारों को नौकरी की आस जगी है। जब कांग्रेस सरकार विपक्ष में थी तो वादा किया था कि सरकार बनते ही इन परिवारों को बिना किसी शर्त से करुणामूलक नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन