फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu said-We will consider putting flags on the vehicles of MLAs in the budget session

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- विधायकों की गाड़ियों पर झंडी लगाने पर बजट सत्र में करेंगे विचार

Sun, 22 Dec 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Dec 2024 07:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में विधायकों की गाड़ियों पर झंडी लगाने को लेकर मंजूरी दी गई थी। अब अगले सत्र में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said-We will consider putting flags on the vehicles of MLAs in the budget session
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों की गाड़ियों पर झंडी लगाने को लेकर आगामी बजट सत्र में विचार करेंगे। शनिवार को तपोवन में शीत सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल के दौरान भाजपा विधायक राकेश जंबाल के मामला उठाने पर मुख्यमंत्री ने इस पर स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में इसके बारे में मंजूरी दी गई थी। अब अगले सत्र में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। विधायक जंबाल ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन हो चुका है। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद अध्यक्ष सहित कई अफसरों की गाड़ियों में झंडी लगी है। विधायकों को अपनी पहचान बतानी पड़ रही है, ऐसे में विधायकों की गाड़ियों में भी झंडी लगाने की मंजूरी मिलनी चाहिए। शून्यकाल में 10 विधायकों ने अपने पक्ष रखे।

विज्ञापन


विधायक जंबाल ने हिमाचल भवन दिल्ली में विधायक लोकेंद्र कुमार को कमरा न मिलने पर रोष जताते हुए कहा कि अधिकारी विधायकों की अनदेखी कर रहे हैं। जबकि अफसरों और कर्मियों को कमरे दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों से जानकारी लेंगे। भविष्य में ऐसा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक सुदर्शन बबलू ने सहकारी समिति में गड़बड़ी का मामला उठाते हुए कहा कि इसमें गलत तरीके से पदोन्नतियां की गई हैं। जरूरतमंदों को धनराशि की अदायगी नहीं हो रही। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य जारी है। अगले साल तक काम पूरा हो जाएगा। फिर गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। अनियमिताओं की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


विधायक भवानी पठानिया ने शाह नगर की मरम्मत के लिए फंड का बंदोबस्त करने और पूर्व सरकार के समय फतेहपुर से मंडी शिफ्ट किए प्रोजेक्ट ऑफिस को वापस लाने का मामला उठाया। विधायक संजय रतन ने आपदा प्रभावित लोगों के घरों की मरम्मत के लिए धनराशि देने की मांग की। विधायक सुरेंद्र शौरी ने औट से लुहरी तक की सड़क की दुर्दशा का मामला उठाते हुए डीपीआर बनाने में हो रही देरी पर सवाल उठाया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने अवैध खनन और इंद्र सिंह ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज को लेकर बात रखी। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने परवाणू में हिमुडा की ओर से पानी के भारी भरकम बिल देने का मामला उठाते हुए कहा कि पेयजल योजना को जल शक्ति विभाग के अधीन लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सत्र से पर्ची सिस्टम से चुने जाएंगे सवाल
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि अगले विधानसभा सत्र से पर्ची सिस्टम से शून्यकाल के दौरान उठाए जाने वाले सवालों का चयन किया जाएगा। शनिवार को भी उन्हें 20 विधायकों ने अपने आवेदन भेजे हैं। इनमें से 10 को चुना गया है।


करुणामूलक नौकरियों पर बैठक 24 को : रोहित
विधायक डॉ. जनकराज ने करुणामूलक आधार पर नौकरियां न देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जेओए आईटी के पद करुणामूलक आधार पर भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परिणाम घोषित हो गया लेकिन नियुक्तियां नहीं हो रही। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसके बाद नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed