फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu said- there is no problem with Pratibha continuing as the president, cabinet expansion wil

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- प्रतिभा के अध्यक्ष बने रहने से कोई दिक्कत नहीं, मंत्रिमंडल का विस्तार भी जल्द

Wed, 25 Jun 2025 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बात ठीक ऐसे समय में कही है, जब प्रतिभा सिंह को हटाकर नए अध्यक्ष को बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said- there is no problem with Pratibha continuing as the president, cabinet expansion wil
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन में अच्छा काम किया है। अगर अध्यक्ष के पद पर प्रतिभा सिंह ही बनी रहती हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बात ठीक ऐसे समय में कही है, जब प्रतिभा सिंह को हटाकर नए अध्यक्ष को बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। सुक्खू ने कहा कि वह तो सरकार में हैं। संगठन में प्रतिभा सिंह का काम अच्छा है। मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्दी किया जाएगा। उचित समय पर इसका निर्णय ले लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि बीबीएमबी एरियर पर आज 14 साल बाद भी कभी हरियाणा अड़ंगे लगाता है तो कभी पंजाब। पंजाब ने तो एफीडेविट दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अदालत कोई नहीं है।

विज्ञापन

किशाऊ बांध बनाने के लिए सहमति तब है, जब उसका पूरा पैसा भारत सरकार 90:10 के हिसाब से दे। जिन्हें पानी चाहिए, उनको तो भारत सरकार दे रही है। हिमाचल को कहा जा रहा है कि बिजली पैदा करने का पैसा खुद दे। यह तो न्यायोचित नहीं है। हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे। हम किशाऊ बांध पर आगे बढ़ेंगे। बीबीएमबी प्रोजेक्टों में 12 फीसदी रॉयल्टी हिमाचल सरकार को मिलनी है। जब बीबीएमबी बना तो प्रदेश पंजाब का अंग हुआ करता है। फ्री पावर रॉयल्टी हिमाचल को नहीं दी जा रही है। यह राष्ट्रीय नीति है। बीबीएमबी हिमाचल प्रदेश में बना। लोगों को राजस्थान में पट्टे नहीं मिले। आज तक अधिकार नहीं बने। पूरा बिलासपुर उजड़ गया। यह जनता के अधिकारों की लड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 मेगावाट के प्रोजेक्ट 40 साल बाद मिल जाएं तो आत्मनिर्भर बनेंगे
उन्होंने कहा कि 25 मेगावाट के प्रोजेक्ट हमें अगर 40 साल बाद मिल जाएं तो हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर होगा। भारत सरकार से केवल अधिकार मांगा जा रहा है। बिजली बनाने के लिए पानी ही कच्चा माल है। पानी हिमाचल की पांच नदियों और छोटी नदियों से आ रहा है। जब हिमाचल के पानी से बिजली बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है तो क्या हिमाचल से जहां से पानी आ रहा है और जहां लोगों को नुकसान हुआ है, वहां क्या इसकी रॉयल्टी नहीं मिलनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने 2011 में एरियर तय कर लिया।

विज्ञापन

शिपकिला में आ रहे काफी पर्यटक, इसका लाभ होगा
सीएम ने कहा कि शिपकिला में काफी पर्यटक आ रहे हैं। इसका लाभ होगा। शिमला, नारकंडा आदि से होते हुए वहां पहुंचेगे, तो तमाम जगहों पर इसका फायदा होगा।

जन कल्याण केंद्रित दृष्टिकोण अपनाएं अधिकारी : सुक्खू
डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक समूह ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस समूह में भारतीय प्रशासनिक सेवा-2024 बैच के दो अधिकारी और हिमाचल प्रशासनिक सेवा और संबंध सेवाओं के 2025 बैच के 19 अधिकारी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जन कल्याण केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिकारियों से जन कल्याण और सुशासन की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित शिपकी-ला का दौरा करके आए हैं और इस क्षेत्र मेें सीमांत पर्यटन की शुरूआत की गई है। अब तक 2,500 से अधिक लोग इस स्थल को देख चुके हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक भाटिया और हिपा की निदेशक रूपाली ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed