फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu said the previous govt cheated the people in the name of Jan Manch

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पिछली सरकार ने जनमंच के नाम पर लोगों को ठगा

Wed, 18 Oct 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 07:51 PM IST
सार

राज्य पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज डाला है और 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ी हैं।

विज्ञापन
cm sukhvinder Sukhu said the previous govt cheated the people in the name of Jan Manch
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पिछली सरकार ने हर चीज में जनता पर बोझ डाला है। राज्य पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज डाला है और 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ी हैं। सरकार ने जब राजस्व का रिकॉर्ड खंगाला तो यह बातें सामने आई हैं। सुक्खू ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया है कि 25 हजार मामलों मेें रजिस्ट्री हुई है, पर इंतकाल नहीं हुए हैं। 27 हजार के करीब निशानदेही के मामले अभी तक लंबित हैं। भाजपा के लोग किस प्रकार से काम करते रहे। इसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है। ये लोग जनमंच की बात करते थे। पर ये इंतकाल और पार्टिशन नहीं करवा सके। इस तरह के काम कई साल से नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने लोगों को ठगा है। राजस्व कानून में बदलाव किया गया है। आपदा राहत पैकेज की मंडी, कुल्लू और बिलासपुर से शुरुआत की जा रही है। उनका मकसद आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाना है। केंद्र से कोई राहत नहीं मिली है। जो क्लेम किया है, वह भी नहीं मिला है। न तो विशेष राहत पैकेज मिला और न ही राष्ट्रीय आपदा घोषित हुई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी इस संबंध में जब प्रस्ताव पारित किया गया तो भाजपा ने सरकार का साथ नहीं दिया। वर्तमान सरकार जनता के साथ खड़ी है। सुक्खू ने कहा कि जिला परिषद का पहला भाग राज्य कैडर कर दिया गया है। परिस्थितियां अच्छी हुईं तो अन्य मसलों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन

2061 वन मंडलों में संसाधनों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी होगी सुनिश्चित

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन मंडल स्तर पर स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वन मित्र योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य 2061 वन मंडलों में वन संसाधनों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वन मित्रों को वनों की आग से सुरक्षा, पौधरोपण, रेसिंन टैपिंग (राल दोहन) और बचाव कार्यों जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस पहल के माध्यम से वन संसाधनों के स्थायी प्रबंधनों के साथ-साथ युवाओं को स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वन संसाधनों के प्रबंधन और संरक्षण में स्थानीय समुदाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीण स्तर पर लोगों द्वारा इन संसाधनों का सदुपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से लोगों को वर्षभर वन विभाग द्वारा संचालित सभी वानिकी कार्यों में भी अभिन्न रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में वन, पहाड़ी ढलानों का संरक्षण, मृदा अपरदन को रोकना महत्वपूर्ण है। यह नवोन्मेष पहल वन विभाग और स्थानीय समुदाय के मध्य भागीदारी को रेखांकित करती है। राज्य सरकार स्थानीय समुदायों के सहयोग से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना स्थानीय समुदायों की भागीदारी से पर्यावरण एवं वन संरक्षण के बारे में जन जागरूकता पैदा करने में मील पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed